स्कूल से घर लौटी रही बच्ची को क्रेन ने कुचला, मां व  बहन गंभीर रूप से घायल Crane crushes girl in Sirsa

Crane crushes girl in Sirsa

इंडिया न्यूज, सिरसा।

Crane crushes girl in Sirsa खाजा खेड़ा रोड (Khaja Khera Road) पर क्रेन चालक ने एक बच्ची को कुचल दिया। दुर्घटना में बच्ची की मां व बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने सिविल हॉस्पिटल में दाखिल करवाया। घटना की सूचना मिलने पर सब्जी मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल मां का बयान दर्ज करके अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार खाजा खेड़ा निवासी सुरेश कुमार जूस की रेहड़ी लगाता है। उसकी 7 वर्षीय बेटी चंचल कक्षा पहली व 3 वर्षीय ढोली प्री नर्सरी कक्षा में पढ़ती है। गत दिवस उसकी पत्नी हेमा कुमार बच्चों को स्कूल से लेने गई थी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद हेमा अपनी बेटी चंचल व ढोली को लेकर घर लौट रही थी कि गत्ता फैक्टरी के पास पीछे से तेज रफ्तार क्रेन ने तीनों को टक्कर मार दी। हेमा व चंचल टक्कर से सड़क पर जा गिरे, जबकि ढोली को क्रेन ने कुचल दिया। इसके बाद क्रेन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल हेमा व चंचल को तुरंत सिविल हॉस्पिटल में दाखिल करवाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ढोली के शव को कब्जे  में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया।

नशे में था क्रेन चालक

बताया जाता है कि क्रेन चालक नशे में था और बहुत ही लापरवाही से तेज गति में क्रेन चला रहा था। बता दें कि कुछ दिनों पहले बस स्टैंड के पास भी क्रेन की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई थी।

जल्द पहचान की जाएगी

पुलिस का कहना है कि हेमा का बयान दर्ज कर अज्ञात चालक के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसकी पहचान कर ली जाएगी। क्रेन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। बुधवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

Also Read: कोरोना के केसों में आज फिर तेजी Covid Cases In India 20 April 2022

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

8 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

8 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

8 hours ago