इंडिया न्यूज, सोनीपत (Crime news Sonipat) : राजधानी से सटे सोनीपत में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। यहां अपराधिक प्रवृति के लोग बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं। अपराध की एक ऐसी ही वारदात गत रात्रि कुंडली क्षेत्र में सामने आई। इसमें एक युवक से फिल्मी स्टाइल में बाइक लूट ली गई।
पुलिस को दी जानकारी में गांव नांगल कलां के रहने वाले सौरव ने बताया कि वह देर शाम बाइक लेकर टस्कन सिटी में टीडीआई पानी की टंकी जो सी ब्लॉक में स्थित है, के सामने पहुंचा तो वहां गेहूं के खेतों में खड़ी झाड़ियों से निकलकर 4 युवक उसकी बाइक के सामने आ गए।
इससे पहले की वह कुछ समझ पाता उनमें से एक युवक ने उसकी छाती में डंडे से वार कर दिया। इसके बाद दूसरे युवकों ने भी उसपर हमला कर दिया। आरोपी युवक उससे उसकी बाइक लूटकर फरार हो गए। इसके बाद चारों युवक उसकी बाइक को लेकर प्याऊ मनियारी की तरफ फरार हो गए। सौरव ने बताया कि चारों लड़कों में से एक लड़के को सामने आने पर वह पहचान सकता है। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हर दिन आने वाली लगभग 30-35 प्रतिशत समस्याओं का मौके पर ही हो रहा समाधान…
अब तक 41,07,115 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 38,54,881 मीट्रिक टन की हो चुकी…
हरियाणा पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में जानकारी की प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय…
मुख्यमंत्री ने जिला नगर आयुक्तों और नगर निगम आयुक्तों के साथ की अहम बैठक अधिकारियों…
28 नवंबर से 15 दिसंबर 2024 तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा मुख्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), MLA Shakti Rani Sharma : गुरुवार देर सायं भाजपा विधायक दल…