हरियाणा 112 के साथ एकीकृत हुआ साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930

इंडिया न्यूज, Haryana News : हरियाणा में वर्ष 2021 और 2022 के बीच राज्य सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक हरियाणा 112 के माध्यम से प्रदेश में आपातकालीन सेवा वितरण प्रणाली के स्तर को और अधिक ऊपर उठाने की दिशा में एक अभिनव पहल देखी गई है। 12 जुलाई 2021 को नागरिकों को समर्पित की गई इस महत्वाकांक्षी परियोजना के माध्यम से लगभग 10 माह की छोटी सी अवधि में 46 लाख नागरिकों की मदद कर एक नया मील का पत्थर हासिल किया है।

1093 से संबंधित कॉलों की लैंडिंग अब 112 पर

एएस चावला, जो हरियाणा 112 के स्टेट नोडल अधिकारी भी हैं, ने बताया कि साइबर हेल्पलाइन नंबर 1093 को आज हरियाणा 112 से जोड़ा गया है जो हरियाणा 112 ईआरएसएस परियोजना के लिए एक नया मील का पत्थर है। राज्यभर से 1093 से संबंधित कॉलों की लैंडिंग 112 पर शुरू हो गई है। हरियाणा 112 प्रणाली में 1093 सेवा से संबंधित मानक संचालन प्रक्रियाओं को सफलतापूर्वक शामिल किया गया है, ताकि पीड़ितों को तत्काल और जवाबदेह आपातकालीन सेवाएं प्रदान की जा सकें।

112 पर संतुष्टि का स्तर बढ़ा

प्रदेशवासियों के बीच हरियाणा 112 की स्वीकृति की गति में भी तेजी से वृद्धि हुई है। जहां अगस्त 2021 में कॉलों की संख्या 3,87,799 थी, वहीं यह आंकड़ा मई 2022 में बढ़कर 5,03,369 पहुंच गया है। प्रदेशवासियों से प्राप्त फीडबैक रिपोर्ट से पता चलता है कि संतुष्टि का स्तर अगस्त 2021 में 91.23 प्रतिशत से बढ़कर मई 2022 में 94.88 प्रतिशत हो गया है।

हरियाणा 112 का आदर्श समाज के सभी वर्गों की आपातकालीन जरूरतों को पूरा करना है। इस संबंध में, राज्य आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र (एसईआरसी) में मूक-बधिर लोगों के लिए वीडियो कॉल और मैसेजिंग ऐप सुविधा से लैस एक विशेष सेल की स्थापना की गई है। ऐसी कॉलों से निपटने के लिए एसईआरसी में 24 घंटे सांकेतिक भाषा विशेषज्ञों को तैनात किया गया है। अब दिव्यांगजन भी 112 पर एसएमएस भेजकर या पैनिक बटन दबाकर या 112 डायल करके 5 सेकेंड के बाद 8 बटन दबाकर हरियाणा 112 सिस्टम से संपर्क साध रहे हैं।

उन्होंने कहा कि समस्त राज्य के लिए सभी आपातकालीन सेवाओं को एक टोल-फ्री नंबर से जोड़ना वास्तव में एक कठिन कार्य था, लेकिन इसे राज्य सरकार के सक्रिय समर्थन और मार्गदर्शन से हासिल किया जा रहा है। वर्तमान में, यह परियोजना गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों में 101 और 108 की अतिरिक्त सेवाओं के साथ समस्त राज्य में 100, 112, 1073, 1091 और 1093 की एकीकृत आपातकालीन सेवाएं प्रदान करती है।

यह भी पढ़ें: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 : हरियाणा ने 52 गोल्ड के साथ पहला नंबर हासिल किया

यह भी पढ़ें: खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021: बॉक्सिंग में हरियाणा की छोरियां छोरों से आगे

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Mohan Lal Badoli’s Big Statement : कांग्रेस को कुछ समय की खुशी, कल सुबह …; ये बोल गए मोहनलाल बडोली

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mohan Lal Badoli's Big Statement : हरियाणा की राजनीति में अगले…

14 mins ago

Haryana CM Face: ‘…जो सीएम बनेगा उससे पूछिए’, चुनावी नतीजों से पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान

Haryana CM Face: '...जो सीएम बनेगा उससे पूछिए', चुनावी नतीजों से पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा…

22 mins ago

Haryana Jind News: युवक ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या की, फाइनेंसरों से था परेशान, मरने से पहले बनाई वीडियो

Haryana Jind News: युवक ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या की, फाइनेंसरों से था परेशान,…

57 mins ago

Haryana Exit Polls : करवट लेने जा रही प्रदेश की राजनीति, भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर टिकी सबकी निगाहें

प्रदेश में लहर- कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना पवन शर्मा, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana…

1 hour ago