होम / Cyclone Biparjoy Effect on Haryana : बिपरजॉय का प्रदेश के कई जिलों में रहेगा असर

Cyclone Biparjoy Effect on Haryana : बिपरजॉय का प्रदेश के कई जिलों में रहेगा असर

• LAST UPDATED : June 15, 2023
  • प्रदेश में अगले कई दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा

India News (इंडिया न्यूज), Cyclone Biparjoy Effect on Haryana, चंडीगढ़ : बिपरजॉय चक्रवात आज जहां गुजरात में अपनी दस्तक दे देगा वहीं हरियाणा में भी असर दिखाएगा। जी हां, प्रदेश के सिर्फ दक्षिणी हिस्से के जिलों में इसका असर नजर आएगा। मगर 19 जून को सबसे ज्यादा असर रहेगा। इस दिन दक्षिण हरियाणा के 6 जिले ऐसे चिह्नित किए गए हैं जहां, भारी बारिश होने के आसार हैं। इस बात की चेतावनी चंडीगढ़ मौसम विभाग ने दी है। इन 6 जिलों में फरीदाबाद, मेवात, पलवल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम में बिपरजॉय का ज्यादा असर दिखाई देगा।

Cyclone Biparjoy

चक्रवात ‘बिपारजॉय’

कई दिनाें तक रहेगा बदलाव

मौसम विभाग चंडीगढ़ के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि हरियाणा में अगले कई दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 18 और 19 जून तक प्रदेश में कई जगह बारिश की प्रबल संभावना है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिस वजह से मौसम में बदलाव आएगा। इसके अलावा अरब सागर में बिपरजॉय चक्रवात भी भारत की तक बढ़ रहा है उसका असर भी हरियाणा में देखने को मिलेगा।

धान की बिजाई का अच्छा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 15 जून से धान की बिजाई भी शुरू होनी है और यह समय काफी अच्छा भी है। बारिश होने की वजह से किसानों की पानी की कमी काफी हद तक दूर होगी। इसके अलावा मौसम में बदलाव से तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें : Cyclone Biparjoy : गुजरात के तटीय इलाकों से करीब 37,800 लोगों को निकाला गया

यह भी पढ़ें : Cyclone Biparjoy : ‘बिपरजॉय’ से व्यापक क्षति होने की आशंका : आईएमडी

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Ganaur Assembly Constituency : कुलदीप शर्मा के लिए बन चुका जबरदस्त माहौल, लोग बोले हुड्डा और कुलदीप शर्मा की जोड़ी तोड़ेगी जीत के सारे रिकॉर्ड
Bhupinder Hooda ने सोनीपत में सुरेंद्र पंवार के लिए की वोट की अपील, कहा कोर्ट ने न्याय मिल गया, अब न्याय करने की जनता की बारी 
Union Education Minister Dharmendra Pradhan ने कहा अनिल विज हमारे एक आइकन है, मैं विज से बहुत प्रभावित हूं
CM Nayab Singh Saini ने एक्स हैंडल से कांग्रेस की दलित विरोधी मानसिकता पर किया प्रहार
BJP के लिए राहुल गांधी बहुत ही लकी, जानिए अनिल वीज ने ऐसा क्यों कहा 
CM Nayab Saini : हुड्डा ने किसानों और दलितों का अपमान किया, 8 के बाद आईसीयू में चली जाएगी कांग्रेस पार्टी
Jind Crime News : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox