होम / CM Saini In Panipat : विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश का दलित वर्ग लेगा कांग्रेस पार्टी से बदला : मुख्यमंत्री

CM Saini In Panipat : विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश का दलित वर्ग लेगा कांग्रेस पार्टी से बदला : मुख्यमंत्री

• LAST UPDATED : August 28, 2024
  • एचकेआरएन के 1 लाख 20 हजार कर्मचारियों को दी रोजगार सुरक्षा : नायब सिंह
    सभी फसलों की खरीद एमएसपी पर करने वाला देश का पहला प्रदेश बना हरियाणा : पं. मोहन लाल बड़ौली

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Saini In Panipat : भारतीय जनता पार्टी की ओर से पानीपत के समालखा कस्बे में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह के रोड शो का आयोजन किया गया। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी रोड शो में शामिल हुए।

समालखा पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता शशिकांत कौशिक, संजय छोक्कर, मनमोहन भड़ाना, जिला महामंत्री कृष्ण छोक्कर, मंडल अध्यक्ष नरेश कौशिक, मनजीत डिकाडला, कुलदीप जांगड़ा, बिजेंद्र आट्टा, शिव कुमार और जगदीश रमन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह का स्वागत किया। रोड शो का शुभारम्भ समालखा के पुराने बस अड्डे से हुआ और यह ऐतिहासिक रोड शो मेन बाजार से होते हुए समालखा रेलवे स्टेशन पर संपन्न हुआ। यहां पर मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

CM Saini In Panipat : भाजपा में ही कार्यकर्ताओं का सबसे अधिक सम्मान

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि समालखा एक औद्योगिक, ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी है। समालखा और चुलकाना की पवित्र भूमि से महर्षि चुनकट ने विश्व मानव को वसुधैव कुटुम्बकम् का संदेश दिया।  उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा में ही कार्यकर्ताओं का सबसे अधिक सम्मान होता है।

CM Saini In Panipat

CM Saini In Panipat

यह ऐसी पार्टी है जिसमें बूथ अध्यक्ष भी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भाजपा ने तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है उसी प्रकार हरियाणा में भी इन चुनाव में भाजपा रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल कर नई सरकार का गठन करेगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार केंद्र सरकार ने गंभीर राष्ट्रीय समस्याओं का समाधान किया है।

राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर छोटी बड़ी सभी नौकरियां दी

देश विदेश में भारत का नाम रोशन किया है और आज अंतर्राष्ट्रीय समस्याओं का हल करने के लिए विश्व मानव भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जहां वन रैंक-वन पेंशन का नियम लागू किया है वही लम्बे समय से चली आ रही कर्मचारी वर्ग की पेंशन संबंधी मांग को मानते हुए मोदी सरकार ने हाल ही में एकीकृत पेंशन योजना लाकर उनकी चिंताओं को दूर किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने भय भ्रष्टाचार मुक्त अमन शांति का वातावरण बनाया है, वहीं छात्रों में अध्ययन करने की प्रवृति को जागृत किया है और बिना किसी खर्ची-पर्ची के प्रतिभाशाली नवयुवकों को राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर छोटी बड़ी सभी नौकरियां दी हैं।

रोजगार की गारंटी देकर चिंता मुक्त किया

एक समय ऐसा भी था जब युवा वर्ग नौकरी के लिए मंत्रियों के चक्कर काटता था। आज वहीं युवा वर्ग कोचिंग सेंटर में जाकर अपनी प्रतिभा को निखार रहा है और सरकार ने भी युवाओं के कल्याण के लिए भी अनेक योजनाएं लागू की हैं। सरकार ने जहां बेरोजगार नवयुवकों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए बड़े पैमाने पर सस्ती ब्याज दरों पर अनुदान सहित ऋण दिए हैं वही बेरोजगारी भत्ते में रिकॉर्ड बढौतरी की है। इतना ही नहीं प्रदेश में कच्चे कर्मचारियों को ठेकेदारी प्रथा से मुक्त कराया और फिर उनकी हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लिया और उन्हें रोजगार की गारंटी देकर चिंता मुक्त किया।

CM Saini In Panipat

CM Saini In Panipat

भाजपा हरियाणा में तीसरी बार भी रिकॉर्ड मत प्राप्त कर सरकार बनाएगी

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पं. मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने दस साल के शासन में किसान और नौजवान के लिए जितनी कल्याणकारी नीतियाँ लागू की हैं, उतनी पूर्व की किसी भी सरकार ने नहीं की है प्रदेश सरकार ने हरियाणा के किसानों के लिए सभी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने का निर्णय लेकर एक ऐतिहासिक काम किया है।

इसके आलावा कम वर्षा के कारण फसलें खराब होने पर किसानों को 2 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा देने की योजना लागू की है और समाज कल्याण विभाग की सभी प्रकार की पेंशन राशि और बेरोजगारी भत्ता राशि में भी रिकॉर्ड वृद्धि की है। इन्ही सब कल्याणकारी योजनाओं का ही प्रभाव है कि भाजपा हरियाणा में तीसरी बार भी रिकॉर्ड मत प्राप्त कर सरकार बनाएगी।

Haryana Vidhan Sabha Election : अगले हफ्ते से जींद आएंगे भाजपा के आधा दर्जन केंद्रीय मंत्री, ‘बांगर की धरती’ से जाटलैंड को साधेंगे

President’s on Kolkata rape case : ‘अब बस बहुत हुआ, बेटियों के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं’ 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox