होम / Deadly Mouth Freshener : गुरुग्राम के नामी रेस्टोरेंट में खाने के बाद जानलेवा बना माउथ फ्रेशनर, 2 गंभीर

Deadly Mouth Freshener : गुरुग्राम के नामी रेस्टोरेंट में खाने के बाद जानलेवा बना माउथ फ्रेशनर, 2 गंभीर

• LAST UPDATED : March 4, 2024
  • रिपोर्ट में केमिकल बर्न और पॉइजनिंग आया सामने

India News (इंडिया न्यूज), Deadly Mouth Freshener, चंडीगढ़ : दिल्ली से सटे हरियाणा के जिला गुरुग्राम में परिवार के 5 सदस्यों की खाना खाने के बाद अचानक तबियत बिगड़ गई। मुंह में जलन होने लगी और खून आने लगा। इसे देखकर हड़कंप मच गया। वहीं परिजनों ने रेस्तरा संचालक पर इस बारे में आरोप लगाया। परिवार का कहना है कि उन्हें खाने के बाद माउथ फ्रेशनर के नाम कुछ दिया गया। इसके खाते ही परिवार के सभी सदस्यों की एकदम से तबियत बिगड़ने लगी। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया जहां 5 में से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

उधर, डॉक्टरों ने रिपोर्ट में केमिकल बर्न और पॉइजनिंग बताया है। डॉक्टर के अनुसार ये जानलेवा एसिड है, जिसके सेवन से जान भी जा सकती है। इसकी शिकायत मिलने के बाद गुरुग्राम के खेड़की दौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये कहना है शिकायतकर्ता अंकित का

शिकायतकर्ता अंकित ने बताया कि वह अपनी पत्नी नेहा, मानिक अपनी पत्नी प्रीतिका और दीपक अरोड़ा अपनी पत्नी हिमानी के साथ यहां गुरुग्राम के एक नामी रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। खाना के बाद उन्हें रेस्टोरेंट की महिला वेटर अमृतपाल कौर से माउथ फ्रेशनर मांगा। सभी ने माउथ फ्रेशनर खाया जिसके बाद उनके मुंह में जलन होने लगी। मुंह से खून निकलने के बाद सभी को उलटियां आने लगीं।

रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने नहीं की मदद, एफआईआर दर्ज

रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने उनकी कोई मदद नहीं की। इसके बाद मजबूर होकर उन्होंने खुद 100 नंबर पर फोन किया।जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को प्राइवेट अस्पताल में पहुंचाया। वहीं रेस्तरां पर जहरीला पदार्थ खिलाने के आरोप में एफआईआर हो गई है। इस पूरे मामले में खेड़की दौला थाने में रेस्तरां स्टॉफ पर साजिश के तहत जहरीला पदार्थ खिलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई है।

यह भी पढ़ें : Rural Augmentation and Mahagram Scheme : 113 परियोजनाओं को मंजूरी, इन परियोजनाओं पर खर्च होंगे 121 करोड़ रुपए

यह भी पढ़ें : Gangster Kala Jatheri Marriage : गैंगस्टर काला जठेड़ी करने जा रहा शादी

यह भी पढ़ें : Farmers Protest New Update : हरियाणा-पंजाब को छोड़कर बाकी राज्यों के किसान 6 मार्च को करेंगे दिल्ली कूच

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Sonipat News : प्राध्यापक की हत्या करने के दोषी छात्र व उसके दो साथियों को उम्रकैद, एक-एक लाख रुपए जुर्माना
Jind Crime News : चाचा छह माह से करता रहा भतीजी का यौन शोषण, तबीयत खराब होने पर जांच कराई तो निकली गर्भवती
PM Modi in Maharashtra Wardha : कांग्रेस सबसे भ्रष्ट पार्टी, ‘टुकड़े-टुकड़े’ गिरोह और शहरी नक्सलियों द्वारा संचालित: मोदी
Pramod Vij : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फिर से प्रदेश विकास की रफ्तार पकड़ेगा
Anil Vij : “आप” का दीपक बुझ चुका है, अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में आकर क्या उजाला करेगी ?
Karimganj Border : असम पुलिस ने करीमगंज सीमा पार करने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा
Arvind Kejriwal Haryana Road Show LIVE : अरविंद केजरीवाल सीएम पद से इस्तीफे के बाद पहली बार चुनाव प्रचार करने पहुंचे हरियाणा
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox