Death in Accident : ट्राली से उछलकर स्कूटी सवार की छाती में लगा पाइप, मौत

इंडिया न्यूज, पानीपत :

Death in Accident : शहर में एक बड़ा हादसा हो गया है। गोहाना रोड पर फ्लाईओवर से गुजर रहे शटरिंग के सामान से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से एक लोहे की पाइप स्कूटी सवार डिजाइनर(Death in Accident) की छाती में जा लगे, जिससे वह जमीन पर गिर गया। उसे आनन-फानन में सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के दोस्त की शिकायत के आधार पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Read Also : Beat up Policemen : झगड़ते दंपत्ती को समझाने गए पुलिसकर्मियों को पीटा

जमीन पर गिरते ही हो गया था अचेत Death in Accident

चांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में दिव्यांशु ने बताया कि वह कृष्णपुरा का रहने वाला है। 5 दिसंबर को वह अपने साथी शुभम शर्मा (23) निवासी कृष्णपुरा के साथ एक्टिवा पर सवार होकर मुखीजा कॉलोनी स्थित अपने दोस्त के घर जा रहा था। जब वे गोहाना रोड से फ्लाईओवर पर पहुंचे तो उनके आगे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जा रही थी। ट्रॉली में शटरिंग का सामान लदा था। जिस पर कोई लाल रंग की झंडी व अन्य कोई लाइट नहीं था। अचानक से ट्रैक्टर की स्पीड कम हो गई।

Read More 20 Years Jail for Accused of Raping : मंदबुद्धि किशोरी से दुष्कर्म करने वाले युवक को 20 साल कैद, पीडि़ता ने इशारों से बताई थी आपबीती

ट्रॉली से बाहर निकली हुई थी पाइप Death in Accident

ट्रॉली में से लोहे के पाइप वाली सीढ़ी बाहर निकली हुई थी। एक्टिवा शुभम शर्मा चला रहा था। ट्रैक्टर की स्पीड कम होने से एक्टिवा के भी ब्रेक लगाने पड़े।(Death in Accident) मगर जब तक एक्टिवा पूरी तरह संतुलित हो पाती, तब तक ट्रॉली से बाहर निकली लोहे की पाइप शुभम की छाती पर जा लगे, जिससे एक्टिवा असंतुलित हो गई और दोनों नीचे गिर गए। नीचे गिरने के बाद शुभम अचेत हो गया। राहगीरों की सहायता से उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Read More : Human Trafficking : बांग्लादेश से तस्करी के लाई गयी 2 युवतियां, केस दर्ज

दो भाइयों में बड़ा था शुभम, पिता का पांच साल पहले हो चुका देहांत Death in Accident

शुभम के पिता का पांच साल पहले हार्ट अटैक से देहांत हो चुका है। शुभम से छोटा 21 वर्षीय उसका भाई शिवम है।
शिवम अभी पढ़ाई करता है। माता गृहिणी हैं। घर का खर्च शुभम ही चला रहा था। हाल में वह बेरोजगार था। वह अनेकों जगहों पर इंटरव्यू दे रहा था। शुभम मैकेनिकल डिजाइनर था।

Read More Female Sexual Abuse : योन शोषण व कुकर्म के मामले में फंसा पुलिसकर्मी

Connect With Us:-  Twitter Facebook

developer

Share
Published by
developer

Recent Posts

Hayana Weather Update: हरियाणा में थमी मानसून की रफ्तार, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम?

Hayana Weather Update: हरियाणा में थमी मानसून की रफ्तार, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम?

55 mins ago

Haryana-Chandigarh: 8वीं पास भी कर सकेगा सरकारी नौकरी, चंडीगढ़ हाईकोर्ट में 300 वैकेंसी, अप्लाई करने में ना करें देरी

Haryana-Chandigarh: 8वीं पास भी कर सकेगा सरकारी नौकरी, चंडीगढ़ हाईकोर्ट में 300 वैकेंसी, अप्लाई करने…

2 hours ago

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

2 hours ago

Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने भरी हुंकार

Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने…

4 hours ago

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

12 hours ago