प्रदेश की बड़ी खबरें

Accident in Jind : कार बाइक से भिड़ी, दंपति की मौत

  • बाइक चला रहा भतीजा भी गंभीर रूप से घायल

India News (इंडिया न्यूज), Accident in Jind, चंडीगढ़ : जींद नरवाना पुराना बस स्टैंड के नजदीक एक सड़क हादसा हो गया जिसने एक दंपति की जान ले ली। बता दें कि यहां एक तेज रफ्तार आई-20 कार ने बाइक सवार दम्पति को कुचल दिया। दर्शन सिंह उर्फ मिनसी ने पुलिस को दी शिकायत मेें बताया कि उसकी बहन अमरजीत कौर की शादी दिल्ली के हरचरण सिंह के साथ हुई थी।

रविवार सुबह दोनों को रेलगाड़ी से दिल्ली लौटना था। जब भतीजा गुरप्रीत सिंह बहन अमरजीत व बहनोई हरचरण सिंह को बाइक पर नरवाना रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था कि रास्ते में एक सफेद रंग की पंजाब नम्बर आई-20 कार का चालक तेज रफ्तार आते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। राहगिरों की मदद से तीनों को तुरंत अस्पताल में दाखिल कराया गया।

कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज

तीनों की हालत को गंभीर देखते हुए डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत महाराजा अग्रसेन मेडिकल काॅलेज अग्रोहा हिसार रेफर कर दिया। अस्पताल में चिकित्सकों ने अमरजीत कौर व हरचरण को मृत घोषित कर दिया और घायल गुरप्रीत को भर्ती कर लिया। पुलिस ने दर्शन सिंह की शिकायत पर आरोपी आई-20 चालक के खिलाफ  मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : Karnal Accident : कार ने 2 दोस्तों को कुचला, मौत

यह भी पढ़ें : Hisar School Bus Accident in Nainital : बस खाई में गिरने से 7 की अकाल मौत

यह भी पढ़ें : Haryana Congress : चुनावी मोड में आई कांग्रेस, सभी 90 विधानसभा हलकों में करेगी रैली 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

2 mins ago

Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर

कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…

20 mins ago

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

41 mins ago

Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता

उद्योगों का नियमितीकरण हमारी प्राथमिकता, व्यापारियों को मिलेगी सभी मूलभूत सुविधाएं भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन से…

52 mins ago

Panipat Crime News : मकान से 30 लाख रुपए कैश व लाखों रुपए के गहने चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime News : सीआईए टू पुलिस टीम ने पुलिस…

1 hour ago

Murder Accused Arrested : चाकू से युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Murder Accused Arrested : पानीपत जिला के थाना बापौली पुलिस ने खोजकीपुर…

2 hours ago