प्रदेश की बड़ी खबरें

Major Road Accident in Karnal : हादसे में पति-पत्नी की मौत, बस चालक दोनों को काफी दूर तक घसीटता ले गया

  • त्यौहार के दिन परिवार में मचा मातम, बांसा गांव के पास हुआ हादसा

India News Haryana (इंडिया न्यूज़), Major Road Accident in Karnal : हरियाणा के जिला करनाल में राखी के पर्व के एक दिन बड़ा हादसा हो गया। जी हां, यहां एक भाई को राखी बांधने जा रही महिला और उसके पति दोनों की ही सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।

बता दें कि हादसा उस दौरान हुआ जब दोनों बाइक पर सवार थे और गलत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। बस चालक दोनों को कई फुट तक घसीटता हुआ आगे ले गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के पोस्टमॉर्टम हाउस में भेज दिया।

Major Road Accident in Karnal : देर रात हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार रक्षाबंधन को लेकर रविवार देर रात साढ़े 9 बजे दंपती तरावड़ी में मामा के घर जा रहे थे। बेटा भी उनके पीछे-पीछे आ रहा था कि इसी बीच बासा मोड़ के पास गलत दिशा से एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस आई और माता-पिता को टक्कर मार दी। चालक उसके माता पिता को काफी दूर तक घसीटता चला गया। किसी तरह बस रूकवाई और इसी दौरान चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया।

ये हुई मृतक दंपती की पहचान

हादसे में जो दंपती मारा गया है उनकी पहचान मंगा सिंह (48) और पत्नी मनजीत (45) निवासी गांव बांसा के रूप में हुई। हादसे के बाद से त्योहार के दिन मातम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें : Kumari Selja : किसान की आय तो दुगनी हुई नहीं सरकार ने दुर्गति करके रख दी: कुमारी सैलजा 

 

 

 

 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

5 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

6 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

6 hours ago