प्रदेश की बड़ी खबरें

Accident in Sonipat : सड़क पार कर रहा परिवार हादसे का शिकार, सास-बहू की मौत

India News (इंडिया न्यूज), Accident in Sonipat, चंडीगढ़ : सोनीपत में बीती रात को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक सास-बहू की मौत हो गई। हादसा उस दौरान हुआ जब बहू और सास रोड क्रॉस कर रही थी। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया है।

जानकारी के अनुसार कुंडली क्षेत्र में प्याऊ मनियारी में रहने वाले रजनीश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के खिरी के सिसौरा निकमपुर, थाना मोहम्मदी तहसील मोहम्मदी का रहने वाला है। वह एक कंपनी में मां मुनीषा, पत्नी सविता व बहन सोनी के साथ काम करता है। सभी सोनीपत में करीब 6 माह से हैं।

उसने बताया कि बुधवार शाम को कंपनी में डयूटी पूरी होने के बाद वह अपनी माता, पत्नी व बहन के साथ प्याऊ मनियारी स्थित कमरे में आने के लिए चला था। उनके साथ एक अन्य औरत शिल्पा भी थी। ये सभी महिलाएं उससे करीब 50 मीटर आगे चल रही थी। वे प्याऊ मनियारी के पास दिल्ली जीटी रोड (NH-44) को पार करने लगी तो पानीपत की तरफ आई एक KIA कार ने चारों को टक्कर मार दी। चारों को इसमें गंभीर चोटें आईं। इस हादसे में रजनीश की माता मुनीषा (48) और पत्नी सविता (27) की मौत हो गई। बहन सोनी (19) व दूसरी महिला शिल्पा का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें : International Gita Mahotsav : कुरुक्षेत्र में आज से गीता महोत्सव शुरू, ब्रह्मसरोवर पर उमड़ने लगे लोग

यह भी पढ़ें : International Gita Mahotsav 2023 : कुरुक्षेत्र के लिए अंबाला रोडवेज चलाएगा विशेष बसें

यह भी पढ़ें : Haj Pilgrimage 2024 : 20 दिसंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

8 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

8 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

9 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

9 hours ago

Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर

कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…

9 hours ago

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

10 hours ago