प्रदेश की बड़ी खबरें

Deepender Hooda on BJP’s Manifesto : भाजपा पर कसा तंज, बोले-BJP का घोषणा पत्र कांग्रेस की कॉपी पेस्ट

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Deepender Hooda on BJP’s Manifesto : प्रदेश के विधानसभी चुनाव होने जा रहे हैं जिसको लेकर सभी दल अपने-अपने घोषणा पत्र जारी कर रहे हैं। कल जहां भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी किया था वहीं आज कांग्रेस ने भी जारी कर दिया है। मालूम रहे कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं।

ऐसे में राजनीतिक पार्टियां पूरे जोर-शोर से प्रचार में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में ही आज रोहतक लोकसभा से सांसद दीपेंद्र हुड्डा बहादुरगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र जून के पक्ष में मतदान मांगने आए। इस दौरान जहां अनेक लोग भाजपा छोड़कर आए वहीं दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर करारा हमला भी बोला और भाजपा के संकल्प पत्र को कांग्रेस की कॉपी पेस्ट बताया।

Deepender Hooda on BJP’s Manifesto : भाजपा का हर संकल्प महज जुमला ही निकला

दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा के संकल्प पत्र पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को 2000-2000 देने की घोषणा की थी तो भाजपा ने चालाकी करते हुए इस राशि को अपने घोषणा पत्र में 100 रुपए बढ़ाकर 2100 कर दी। कांग्रेस ने गैस सिलेंडर 500 में देने की गारंटी दी तो भाजपा ने उसे भी तुरंत कॉपी कर पेश किया। दीपेंद्र ने कहा कि भाजपा के तो 2014 के वादे भी पूरे नहीं हुए। भाजपा का हर संकल्प महज जुमला ही निकलता है।

हरियाणा के लोग बदलाव का मन बना चुके

वहीं दीपेंद्र ने नूना माजरा और मांडौठी सहित कई गांवों में सभा की और राजेन्द्र को जिताने की अपील की। प्रदेश के लोग अब बदलाव का मन बना चुके हैं। भाजपा के कुशासन का अंत करने के लिए जनता अब कांग्रेस को वोट दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हरियाणा में बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

BJP’s Manifesto Release : भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र, सभी महिलाओं को देंगे 2100 रुपए, ये वादे भी जानें

Congress Manifesto : कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र किया जारी, जानें कौन-कौन से वादे किए

Haryana Assembly Elections: “कांग्रेस के लिए घोषणा पत्र औपचारिकता है”, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

49 mins ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

1 hour ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

1 hour ago