होम / Delhi Cm Kejriwal next target Haryana पंजाब के बाद हर हरियाणा पर दाव खेल सकते हैं केजरीवाल

Delhi Cm Kejriwal next target Haryana पंजाब के बाद हर हरियाणा पर दाव खेल सकते हैं केजरीवाल

• LAST UPDATED : March 12, 2022

Delhi Cm Kejriwal next target Haryana

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Delhi Cm Kejriwal next target Haryana दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की धाक जमाने के बाद अब अरविंद केजरीवाल (arvind kejriwal) का अगला दाव हरियाणा पर होगा। मालूम हो कि यहां दो बार विधानसभा चुनाव में जोर-अजमाइश कर चुकी आम आदमी पार्टी की वापसी के आसार की उम्मीद अब काफी प्रबल दिखाई दे रही है। 2014 की बात की जाए तो पार्टी ने यहां लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन यहां जमानत भी नहीं बच पाई थी। 2019 के विधानसभा चुनाव में भी ‘आप’ ने कुछ सीटों पर ताल ठोकी, लेकिन कोई भी आप से हरियाणा विधानसभा के दर्शन नहीं कर पाया।

अब हरियाणा में सक्रियता की प्रबल संभावना (Kejriwal next target Haryana)

पंजाब विधानसभा चुनाव में मिले प्रचंड बहुमत के बाद अब आम आदमी पार्टी फिर से हरियाणा में अपने पांव पसारेगी। बता दें कि हरियाणा ‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का गृह प्रदेश भी है, जिसका वह फायदा उठाना चाहेंगे। इसकी कोशिश हालांकि, वह पहले कर चुके हैं, लेकिन मनमाफिक सफलता नहीं मिल पाई। आप के पास हरियाणा में कोई बड़ा चेहरा नहीं है और न ही धरातल पर संगठन है।

निष्क्रियता से सक्रिय हो चुके नवीन जयहिंद

हरियाणा में अन्य दलों की भांति आप में भी गुटबंदी है। इस गुटबंदी में प्रमुख नाम डॉ. नवीन जयहिंद और राज्यसभा सदस्य डॉ. सुशील गुप्ता हैं। नवीन एक-डेढ़ साल तक निष्क्रय रहने के बाद फिर राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। जबकि गुप्ता बतौर प्रभारी पार्टी गतिविधियां चला रहे हैं। वह नवीन जयहिंद को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नहीं मानते। इसे लेकर अनेक बार टकराव की स्थिति पैदा हुई है। केजरीवाल को प्रदेश में पंजाब और दिल्ली की तरह इस गुटबाजी से भी निपटना होगा। दिल्ली सीएम केजरीवाल को हरियाणा में दमखम दिखाने के लिए नई बिसात बिछानी होगी, साथ ही बड़े चेहरे साथ लाने पड़ेंगे।

जानें 2014 लोकसभा चुनाव में ‘आप’ का प्रदर्शन

2014 लोकसभा चुनाव में आप को हरियाणा में 4.24 प्रतिशत वोट मिले थे। अंबाला लोकसभा में पार्टी का वोट प्रतिशत 5.22, भिवानी-महेंद्रगढ़ में 2.15, फरीदाबाद में 5.96, गुरुग्राम में 6.02, हिसार में 2.46, करनाल में 2.69, कुरुक्षेत्र में 2.87, रोहतक में 4.48, सिरसा में 5.23 और सोनीपत में 4.93 फीसदी रहा था।

2019 में जजपा के साथ लड़ा था चुनाव

हरियाणा में ‘आप’ ने जींद का विधानसभा उपचुनाव और 2019 में लोकसभा चुनाव दुष्यंत चौटाला की जजपा के साथ मिलकर लड़ा था। जींद में तो दोनों दलों के संयुक्त प्रत्याशी दिग्विजय चौटाला दूसरे स्थान पर रहे, लेकिन लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन खराब रहा। आप के हिस्से में अंबाला, करनाल और फरीदाबाद सीटें आई थीं। तीनों सीटों पर आप को दो प्रतिशत से भी कम वोट मिले। अंबाला से प्रत्याशी पूर्व डीजीपी पृथ्वी राज को 12302, करनाल में कृष्ण कुमार अग्रवाल को 22084 व फरीदाबाद में नवीन जयहिंद को 11112 वोट मिल पाए थे।

Read More: Bhagwant Mann Meets Governor सरकार बनाने का दावा पेश, कल अमृतसर में होगा रोड शो

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला
Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील
Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox