प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Pollution: दिल्ली में बढ़ता प्रदुषण बना लोगों के लिए खतरा, इस खराब हवा के लिए क्या हरियाणा है जिम्मेदार?

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Pollution: हरियाणा में पराली जलाने के कारण हरियाणा से सटे राज्यों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कई बार किसानों को चेतावनी भी दी और साथ ह कड़े आदेश भी दिए। उसके बाद भी किसानों ने सरकार की बातों को नजरअंदाज कर दिया। अब दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने रविवार को पड़ोसी राज्यों हरियाणा और उत्तर प्रदेश पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनकी राज्य सरकारें क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण को काबू करने के लिए पर्याप्त कदम उठाने में विफल रही हैं और बिगड़ते AQI के लिए सीमा पार प्रदूषण को जिम्मेदार ठहराया।

  • हरियाणा को ठहराया प्रदुषण का जिम्मेदार
  • BJP पर भी लगाया आरोप

Haryana Crime: गन प्वाइंट पर किया नाबालिग लड़के का अपहरण, फिर अश्लीलता पर उतरे आरोपी, जानें पूरा मामला

हरियाणा को ठहराया प्रदुषण का जिम्मेदार

दरअसल पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतिशी ने नायब सरकार पर हमला करते हुए कहा कि इस साल पंजाब में पराली जलाने के मामले लगभग आधे रह गए हैं, लेकिन हरियाणा और उत्तर प्रदेश में यह बढ़ रहे हैं। आपको बतादें, उन्होंने राजधानी में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए स्वच्छ सार्वजनिक परिवहन अपनाने में दोनों राज्यों की विफलता का भी हवाला दिया।

Haryana AQI : प्रदेश के इन जिलों की हवा हुई जहरीली, एक्यूआई जान रह जाएंगे हैरान

BJP पर भी लगाया आरोप

आपकी जानकारी के लिए दें, आतिशी ने केंद्र सरकार के पूसा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा, “दिल्ली में वायु गुणवत्ता के बिगड़ने के पीछे असली वजह भारतीय जनता पार्टी द्वारा खेली जा रही गंदी राजनीति है। उन्होंने आगे कहा कि, दिल्ली में सर्दियों में प्रदूषण बढ़ने के पीछे पराली जलाना एक प्रमुख कारण है और पिछले दो सालों में पंजाब में इसके मामलों में काफी कमी आई है, लेकिन हरियाणा और उत्तर प्रदेश में यह बढ़ रहा है।

Haryana Crime: हरियाणवी सिंगर दोस्त से मिलने आई थी गाजियाबाद, फिर हुआ कुछ ऐसा जानकर हो जाएंगे हैरान

Heena Khan

Recent Posts

Haryana Assembly Session: हरियाणा विधानसभा सत्र की तारीख तय, स्पीकर के पद के लिए ये दो प्रमुख उम्मीदवार

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Session: हरियाणा में नई सरकार के गठन के…

29 mins ago