होम / Delhi News : मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 5 लड़के डूबे

Delhi News : मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 5 लड़के डूबे

• LAST UPDATED : August 29, 2022

इंडिया न्यूज, Delhi News (Major accident during idol immersion) : दिल्ली-ग्रेटर नोएडा के सलारपुर गांव से जामिया नगर इलाके में यमुना नदी में भगवान कृष्ण की मूर्ति का विसर्जन करने आए 5 लड़कों की डूबने का समाचार सामने आया है।

बता दें कि इनमें दो सगे भाई भी हैं। जानकारी के अनुसार 18-20 लड़के ग्रेटर नोएडा से दिल्ली साइड में यमुना नदी में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति का विसर्जन करने आए थे इनमें से छह लड़के यमुना के तेज बहाव में बए गए। इनमें पांच की डूबने से मौत हो गई।

ये लोग हुए हादसे का शिकार

इस मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए हादसे में अंकित (20), छोटा भाई लक्की (16), ललित (17), बीरू (19) और रितू राज उर्फ सानू (20) हैं। सभी ग्रेटर नोएडा के गांव सलारपुर के रहने वाले हैं। जानकारी सामने आई है कि विसर्जन के बाद 5 लड़के यमुना के तेज बहाव में फंस गए। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए पुलिस का कहना है कि इन दिनों यमुना में अधिक पानी आ रहा है। इसी कारण यहां विसर्जन के दौरान तेज बहाव था।

यह भी पढ़ें : Noida Twin Tower : बिल्डिंग तो ध्वस्त, लेकिन सांस के रोगियों और पर्यावरण को नुकसान

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox