इंडिया न्यूज़, चंडीगढ़
Delhi To Hisar Railway Line Project हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने कहा कि दिल्ली से हिसार के बीच शीघ्र सुपरफास्ट रेल सेवा की बेहतर कनेक्टिवी होगी और इसके शुरू होने के बाद दिल्ली से हिसार का सफर मात्र डेढ़ घंटे का रह जाएगा। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री हिसार में मॉर्निंग वॉक क्लब द्वारा आयोजित नागरिक अभिनन्दन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के विकास के साथ-साथ हिसार के विकास को लेकर उनके जहन में अनेक योजनाएं हैं, जिनको जल्द ही पूरा किया जाएगा। (Delhi To Hisar Railway Line Project ) उन्होंने कहा कि इंदौर की तर्ज पर हिसार शहर को साफ सुथरा बनाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसके साथ ही शहर को पूरी तरह से कैटल फ्री बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हिसार शहर को थोक व्यापार के केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए एक व्यापक कार्य योजना बनाई जा रही है। इस योजना को शीघ्र ही अमलीजामा पहनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में आमजन को बेहतर सेवाएं मिलें , इसके लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने कार्यालयों में निर्धारित समय पर पहुंचने की हिदायतें दी गई हैं। (Delhi To Hisar Railway Line Project)
Also Read : Republic Day Celebration 2022 गणतंत्र दिवस पर कौन मंत्री कहां फहराएंगे झंडा, यहां देखें पूरी सूची
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat BJP : हरियाणा के चुनावी माहौल में इन दिनों सियासी…
हरियाणा के दो करोड़ 80 लाख लोगों की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को भाजपा सरकार लगातार…
भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Manohar Lal : बड़ी प्रचलित कहावत है कि सब उगते हुए…
आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…
कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…