होम / Haryana UP Border Dispute : हरियाणा के किसानों की फसल कटवाने के लिए सीएम के राजनीतिक सलाहकार को सौपा मांग पत्र

Haryana UP Border Dispute : हरियाणा के किसानों की फसल कटवाने के लिए सीएम के राजनीतिक सलाहकार को सौपा मांग पत्र

BY: • LAST UPDATED : April 12, 2024

संबंधित खबरें

India News (इंडिया न्यूज़), Haryana UP Border Dispute : पानीपत जिला के बापौली खंड के गांव संजौली व खोजकीपुर गांव के किसानों की यमुना बांध के अंदर गेहूं की फसल कटवाने के लिए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रोफेसर विधुरावल ने मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती को किसानों का मांगपत्र दिया और हरियाणा के किसानों के साथ न्याय करने की गुहार लगाई। इस दौरान भारत भूषण भारती ने अधिकारियों को फोन कर निर्देश देते हुए कहा कि उक्त फसल के लिए ड्यूटी निरीक्षक नियुक्त किया जाए और हरियाणा के जिन किसानों के पास उक्त भूमि से संबंधित कागजात हैं उनकी जांच कर जल्द से जल्द उक्त गेहूं की फसल को कटवाया जाए। इस दौरान अगर कोई व्यक्ति विघ्न पैदा करता है, तो उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाए।

Haryana UP Border Dispute : झूठे केस में फंसाने की देते हैं धमकी

जानकारी अनुसार खोजकीपुर व संजोली गांव के किसानों ने विधु रावल के माध्यम से मांग पत्र देते हुए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई कि उनकी जमीन यमुना के खादर में है। जिसके राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार वह मालिक है और वर्षों से उक्त भूमि पर कास्त कर रहे हैं। अब उनकी फसल पककर तैयार हो गई है। उनके सामने यूपी के टांडा व नागल गांव लगते हैं। वहां के कुछ असामाजिक तत्व धक्के से जबरदस्ती उनकी फसल काट रहे हैं और फसल को बर्बाद भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि वे अवैध हथियारों के बल पर अवैध फायरिंग कर उन्हें डरा कर उनकी फसल ले जाते हैं और औरतों के झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हैं।

किसानों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

उन्होंने तहसीलदार बापौली को भी इस संबंध में 1 अप्रैल को पेश होकर सुरक्षा हेतु पत्र दिया था, लेकिन अभी तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। यूपी की ओर से दिन प्रतिदिन उनकी फसल को काफी नुकसान पहुंच रहा है। हरियाणा के किसानों ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई कि उन्हें प्रशासनिक मदद दिलाई जाए और उनकी फसल को गत वर्ष की तरह कटवाया जाए। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले यूपी की ओर से कुछ असामाजिक तत्व फसल को काट रहे थे। जब हरियाणा के एक किसान ने इसका विरोध किया तो उसे अवैध हथियार दिखाकर धमकी दी थी।

किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा

जिसकी सूचना उसने पुलिस व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विधुरावल व ग्रामीणों को दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस व ग्रामीणों के पर पहुंच गए थे और उक्त असमर्जक तत्वों को पड़कर पुलिस थाने में ले आई थी। प्रोफेसर विधुरावल ने बताया कि मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती ने आश्वासन दिया है कि हरियाणा के किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और उन्हें सुरक्षा मुहैया करा कर उनकी फसल व जाएगी। इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फोन कर निर्देश भी दे दिए हैं।

यह भी पढ़ें : Hisar Vijay Sankalp Rally : भाजपा ने कांग्रेस के “बीबीसी उद्योग” को किया बंद : मनोहर लाल

यह भी पढ़ें : Many JJP-BJP Leaders Joined Congress : नेताओं की गांवों, शहरों में एंट्री बैन करने की बजाय प्रदेशवासी वोट की चोट से जवाब दें : दीपेंद्र हुड्डा

यह भी पढ़ें : Car Fell Into Ditch In Kullu : आनी के चोईनाला में‌ गिरी कार, चार की मौत

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Charkhi Dadri News : महिला की मौत पर हंगामा, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप आरोप, पढ़ें, आखिर क्या है पूरा मामला 
38th National Games में फिर छाई एमएसजी भारतीय खेल गांव की तैराक, खुली जीप में बैठाकर निकाला विजयी जुलूस
Renu Bala Gupta : करनाल नगर निगम मेयर चुनाव के लिए भाजपा ने रेनू बाला गुप्ता को बनाया उम्मीदवार, जानें कितनी मजबूत उम्मीदवार हैं रेनू बाला 
Ranbir Gangwa Targeted Deepender Hooda : दीपेंद्र हुड्डा ने किया अनिल विज के बयानों का समर्थन, तो..मंत्री रणबीर गंगवा ने दी नसीहत, कहा- अपनी पार्टी की चिंता करें दीपेंद्र हुड्डा
Kumari Selja ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे पर जताया शोक, कहा – 18 मौतों के बाद खुली प्रशासन की नींद, भारी भीड़ की संभावना के बावजूद उचित प्रबंधों का रहा अभाव
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT