होम / Chikungunya Cases in Yamunanagar : डेंगू व चिकनगुनिया केस फिर बढ़े, 1742 लोगों को दिया गया नोटिस

Chikungunya Cases in Yamunanagar : डेंगू व चिकनगुनिया केस फिर बढ़े, 1742 लोगों को दिया गया नोटिस

• LAST UPDATED : July 17, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Chikungunya Cases in Yamunanagar : एक बार फिर प्रदेश में अनेक स्थानों पर डेंगू, चिकनगुनिया एवं मलेरिया के केस सामने आने शुरू हो गए हैं। जी हां, प्रदेश के जिला यमुनानगर में डेंगू के 3, चिकनगुनिया के 2 और मलेरिया का एक केस सामने आया है। यहां के चिकित्सक सुशीला सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि यमुनानगर में उक्त मामले फिर आने से लोगों में भय देखा जा रहा है।

जिस व्यक्ति को मलेरिया हुआ है, वह उत्तर प्रदेश के सीतापुर का रहने वाला है। हमने वहां भी स्वास्थ्य विभाग को सूचना दे दी है। वहीं जो डेंगू व चिकनगुनिया के केस सामने आए हैं, वह बाहर के हैं, लेकिन फिलहाल यहां रह रहे हैं। इस मामले में भी जांच की जा रही है। यमुनानगर के सिविल अस्पताल में एक डेंगू वार्ड बना दिया गया है जोकि सभी जरूरी सुविधाओं से युक्त है।

Chikungunya Cases in Yamunanagar : रैपिड फीवर सर्वे करवाया जा रहा

उन्होंने यह भी बताया कि यमुनानगर में रैपिड फीवर सर्वे करवाया जा रहा है, घर-घर जाकर लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। अभी तक यमुनानगर के उन शहरी व ग्रामीण इलाकों में 1742 लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं, जहां पानी रुका हुआ था अथवा मच्छर का लारवा मिला। चिकित्सक बार बार आगाह कर रहे हैं कि अपने आसपास बिल्कुल भी पानी पानी एकत्रित न होनें दें ताकि बिमारी और ज्यादा अपने पांव न पसार सके।

यह भी पढ़ें : Farmers Protest Update : अंबाला में अनेक किसान लिए हिरासत में

यह भी पढ़ें : Panchkula School Mini Van Accident : स्कूल की मिनी वैन पलटी, इतने बच्चे जख्मी

यह भी पढ़ें : How Many Holidays In August : अगस्त महीने की छुट्टियों की लिस्ट जारी, जानिए किस-किस दिन होंगी छुट्टी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox