होम / Dengue In Haryana हालात खराब, हररोज 150 मामले सामने आ रहे

Dengue In Haryana हालात खराब, हररोज 150 मामले सामने आ रहे

• LAST UPDATED : November 22, 2021

अब तक डेंगू ने ली 4 लोगों की जान , 7 जिले डेंगू के हाटस्पाट बने
इंडिया न्यूज, हरियाणा।
Dengue In Haryana डेंगू को लेकर हरियाणा में हालात काफी दिनों से बढ़ते ही जा रहे है। प्रतिनिद की बात की जाए तो अब हर रोज लगभग 150 मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश में 7 जिले हॉटस्पॉट बने हैं। प्रदेश में डेंगू से अब तक 4 लोगों की जान जा चुकी है। हरियाणा में डेंगू ने इस बार 7 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

डेंगू के केसों की संख्या 10 हजार पार (Dengue In Haryana)

2015 के बाद पहली बार डेंगू के केसों की संख्या 10 हजार पार कर गई है। गंभीर बात ये है कि अभी भी केस रुकने का नाम नहीं ले रहे। हर रोज औसतन 150 नए केस आ रहे हैं। प्रदेश के सात जिले फतेहाबाद, पंचकूला, हिसार, सिरसा, सोनीपत, कैथल और अंबाला डेंगू के हॉटस्पॉट बने हैं।

प्रतिदिन लिए जा रहे 500 सैंपल (Dengue In Haryana)

प्रदेश में अब तक 80814 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। रोजाना 500 लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। मरीजों की बात करें तो अब तक प्रदेश में डेंगू से 4 मरीजों की जान जा चुकी है। इनमें पंचकूला, फतेहाबाद, हिसार और नूंह में एक एक मरीज की मौत दर्ज की गई है, जबकि 348 मरीज अस्पतालों में दाखिल हैं।

Also Read : Twin babies असम में जुड़वा बच्चों का जन्म, लेकिन सिर जुड़े हुए

2015 से अब तक का डाटा (Dengue In Haryana)

वर्ष          डेंगू केस
2015      9921
2016      2994
2017      4550
2018      1936
2019      1207
2020      1377
2021      10 हजार

यहां सबसे अधिक केस
जिला                 केस
अंबाला              623
हिसार               877
सिरसा              814
पंचकूला             843
सोनीपत            759
कैथल               799
फतेहाबाद           968

Also Read : Gallantry Awards 2021 अभिनंदन का वीर चक्र से अभिनंदन

Also Read : Agriculture Law जानें 14 सितंबर, 2020 से 19 नवंबर, 2021 तक क्या-क्या हुआ
Connect With Us:-  Twitter Facebook

SHARE

 

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox