Dense Fog Alert : प्रदेश के 15 जिलों में 23 दिसंबर तक घने कोहरे का अलर्ट

58
Haryana 32 Cities Dense Fog
प्रदेश के 32 शहर घने कोहरे की चपेट में

India News (इंडिया न्यूज़), International Gita Mahotsav, चंडीगढ़ : जैसे-जैसे दिसंबर माह खत्म होने जा रहा है वैसे वैसे ठंड अपने पांव पसारती जा रही है। मौसम विभाग ने घने कोहरे को लेकर प्रदेश के 15 जिलों में 23 दिसंबर तक अलर्ट रखा है। पहाड़ों पर गिर रही बर्फ और हवाओं से मैदानी इलाकों में भी असर साफ देखा जा सकता है। हरियाणा में रात के साथ अब दिन में भी ठंड बढ़ गई है। रविवार की शाम से चलने वाली उत्तर पश्चिमी हवाओं से राज्य में अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

21-22 दिसंबर पर कहीं-कहीं छाएंगे बादल

वहीं मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों में बन रहे हल्के पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में 21 और 22 दिसंबर से कहीं-कहीं बादल छाने के आसार बने हुए हैं। एक-दो दिनों में मौसम करवट लेगा। घनी धुंध और बादलवाई के कारण रात के तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ों में पड़ रही ठंड का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है।

जानें कौन-कौन से जिलों में है अलर्ट

हरियाणा के जिन 15 जिलों में धुंध का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, कैथल, करनाल, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम और मेवात शामिल हैं। इसके अलावा पश्चिम और दक्षिण पश्चिम में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और जींद भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : Assam Pavilion in International Gita Mahotsav : कुरुक्षेत्र की धरा पर असम की लोक संस्कृति से रू-ब-रू करवा रहा असम पवेलियन

यह भी पढ़ें : International Gita Mahotsav : सिंचाई विभाग ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर लगाया सूक्ष्म सिंचाई विधि का मॉडल

यह भी पढ़ें : Dense Fog Alert : हरियाणा में 20 और 21 दिसंबर को घना कोहरा छाने के आसार

यह भी पढ़ें : Gita Mahotsav Kurukshetra 2023 : पवित्र ग्रंथ गीता की महाआरती व महापूजन से हुआ महोत्सव-2023 का आगाज