India News Haryana (इंडिया न्यूज),Haryana Weather Update: हरियाणा समेत कई राज्य इस समय कोहरे की चपेट में आए हुए हैं। इतना ही नहीं बी भी हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी है। वहीँ पहाड़ी इलाकों में लगातार भारी बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में ठंड और भी ज्यादा बढ़ गई है। वहीँ हरियाणा समेत दिल्ली,उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीँ ये हाल पंजाब का भी बना हुआ है। जानकारी के अनुसार कुछ राज्यों में बारिश, घना कोहरा और ठंडी हवाएं लोगों के लिए बड़ी समस्याएं खड़ी कर रही है। इसी के चलते अब मौसम विभाग ने आज पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
Jind Accident : राजगढ़ के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 17 जनवरी को पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में घने से बहुत घना कोहरा छाया हुआ है। वहीँ ये स्थिति कुछ और घंटे तक बनी रहेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें विभाग ने उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। IMD के अनुसार, आज हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में दिन में ठंड की स्थिति रहने की संभावना है।
Jind Accident : राजगढ़ के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
ठंड में बारिश होने के बाद तापमान में और भी ज्यादा तेजी से गिरावट आती है। ऐसे में हरियाणा में बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। वहीँ बारिश होने के बाद तापमान में और भी ज्यादा तेजी से गिरावट आएगी। वहीँ अगर बात करें अन्य राज्यों की तो आज जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और उत्तराखंड में छिटपुट से लेकर व्यापक बारिश/बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में छिटपुट बारिश हो सकती है।जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना है।
Itching : खुजली से राहत पाने के घरेलू उपाय: नींबू, तुलसी और नारियल तेल के अद्भुत फायदे