प्रदेश की बड़ी खबरें

Dense Fog In Haryana : अंबाला सहित प्रदेशभर में घना कोहरा, ठंड बढ़ी

  • वाहनों की रफ्तार हुई धीमी, बूंदाबांदी के बाद मौसम में आया बदलाव

India News (इंडिया न्यूज), Dense Fog In Haryana, चंडीगढ़ : अंबाला सहित हरियाणा के कई जिलों में आज पहले कोहरे ने दस्तक दी। बता दें कि इससे 1-2 दिनों पहले काफी बारिश रही, जिसके बाद ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया।

चंडीगढ़ मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में अगले 60 दिनों तक धुंध छाने के आसार हैं। अमूमन दिसंबर-जनवरी महीने में धुंध अधिक रहती है। इस बार में सूबे ज्यादा बरसात हुई है तो धुंध का असर लंबे समय तक रह सकता है। इतना ही नहीं धुंध और कोहरे के कारण 35% तक रोड एक्सीडेंट बढ़ने की भी संभावना रहती है। इसीलिए हरियाणा पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर आवश्यक निर्देश दिए हैं।

2-3 दिनों में और बढ़ सकता है धुंध और कोहरा

हरियाणा में रुक-रुक कर हुई बूंदाबांदी के बाद सर्दी बढ़ गई है। वहीं, अंबाला में अलसुबह घना कोहरा छाया हुआ मिला। जिसके कारण से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। जमीन में नमी अधिक होने के कारण इस बार धुंध का असर भी ज्यादा रहने वाला है।

धुंध कोहरे में इन बातों का रखें ध्यान

  • वाहन चालकर अपने वाहनों की स्पीड धीमी रखें।
  • वाहन के शीशे थोड़ा नीचे रखें ताकि बाहर के हार्न की भी आवाज आ सके।
  • फॉग लाइट्स जरूर लगवाएं।
  • सड़क पर पेंट की गई लाइन को एक गाइड के रूप मे प्रयोग करें।
  • वाहन को सड़क के ऊपर पार्क न करें।

यह भी पढ़ें : Congress organization issue : कांग्रेस दिग्गजों में जारी गतिरोध के बीच पार्टी प्रेसिडेंट का एक महीने में संगठन खड़ा करने का दावा

यह भी पढ़ें : Dushyant Chautala on Property ID : सही जांच-पड़ताल के बाद असली मालिक के नाम ही बनाएं प्रॉपर्टी आईडी : दुष्यंत चौटाला

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

10 mins ago

Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने भरी हुंकार

Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने…

1 hour ago

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

10 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

11 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

11 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

11 hours ago