India News Haryana (इंडिया न्यूज),Charkhi Dadri: हरियाणा में एक बार फिर से ठंड ने दस्तक दे दी है। वहीँ हरियाणा में घने कोहरे की चादर एक और बार बिछ गई है। अगर बात करें चरखी दादरी की तो, जिला चरखी दादरी में दूसरे दिन भी घना कोहरा छाया रहा। जिसके कारण हरियाणा के चरखी दादरी में तापमान गिरकर10 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया। वहीँ अगर बात करें बीते दिनों की तो पिछले कई दिनों से हरियाणा में लोगों को ठंड से राहत थी। वहीँ एक बार फिर से हरियाणा में ठंड ने दस्तक दे दी है।
अक्सर ऐसा होता है कि अधिक धुंध बढ़ जाने के कारण सड़क हादसे भी अधिक होने लगते हैं। फिलहाल ऐसा ही हाल हरियाणा का है। कोहरा होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिक धूंध के कारण वाहन चालकों को लाइट जलाकर गुजरना पड़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है की आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी और कोहरा भी छाया रहेगा। वहीँ कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोहरा और ओस के कारण सरसों और गेहूं की फसल को फायदा पहुंचेगा।
वही मौसम विभाग की बात करें तो मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार बताए जा रहे हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि धूप के कारण फसलों पर बुरा असर पड़ता है वही घने कोहरे और ओस के कारण गेहूं और सरसों की फसलों को फायदा मिलेगा।वहीँ आपको बता दें, वाहनों की रफ्तार पर इस समय ब्रेक लग चुका है और लगभग सभी वाहन सड़क पर रेंगते नजर आ रहे हैं।