Dera Mukhi Ram Rahim फरलो पर, मगर गुमसुम

Dera Mukhi Ram Rahim

इंडिया न्यूज, गुरुग्राम।
Dera Mukhi Ram Rahim जेल से 21 दिन की फर्लो पर आए डेरामुखी गुरमीत राम रहीम (Dera Mukhi Ram Rahim) गुमसुम ही हैं। इस दौरान भी वे अपने परिवार से केवल दो बार ही मिले। दूसरी ओर हनीप्रीत से भी कुछ देर के लिए ही बात की। बता दें कि डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम डेरा प्रमुख नामचर्चा घर की तीसरी मंजिल पर ही रह रहे हैं, जहां से वह सिर्फ एक बार ही नीचे उतरे। वह वह पर किसी से भी नहीं मिल रहे।

ज्यादा समय जेल में रहने के कारण मिली फर्लो (Dera Mukhi Ram Rahim)

फर्लो फिक्स टाइम पीरियड के लिए मिलने वाली फ्लोटिंग हॉलिडे को फरलो कहते हैं। फर्लो कानून के मामलों में यह जेल में ज्यादा टाइम से कैद काट रहे कैदियों को मिलती है। करनाल के एक पुलिस अधिकारी गुरुग्राम नामचर्चा घर पर पहुंचे जहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था जांची। मालूम हो कि उनका परिवार पहली मंजिल पर है और दूसरी मंजिल पर पुलिस तैनात है। साथ ही ग्राउंड फ्लोर पर सेवादार तैनात हैं। डेरा प्रमुख राम रहीम हनीप्रीत से भी ज्यादा देर नहीं मिले।

चर्चा: चुनाव में अहम भूमिका निभा सकते हैं

कयास लगाए जा रहे हैं कि डेरा मुखी के रुतबे का इस्तेमाल पंजाब के चुनाव में किया जा सकता है। इसे पहले यूपी में पहले फेज में चुनाव आज हैं। नामचर्चा केंद्र में बुलाई गई बैठक को भी इसी नजरिये से देखा जा रहा है। यूपी के पश्चिमी यूपी बेल्ट में डेरा अनुयायी हैं। हालांकि इनकी संख्या ज्यादा नहीं है, लेकिन कांटे की टक्कर में डेरा प्रेमियों का वोट निर्णायक साबित हो सकता है।

इन अपराधों में मिली हुई है सजा

ज्ञात रहे कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख साध्वी यौन शोषण मामले समेत पत्रकार छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में सजा काट रहा है। 2017 से डेरा प्रमुख जेल में बंद है। हालांकि इस बीच उसे एक बार अपनी बीमार मां से मिलने के लिए 12 घंटे की पैरोल मिली थी। इससे पहले उसने 3 बार पैरोल के लिए आवेदन किया था, लेकिन सिरसा प्रशासन ने आवेदन रद कर दिया था। अबकी बार पांच राज्यों के चुनाव से पहले डेरा प्रमुख को 21 दिन की फरलो मिली जिसे कई पहलुओं को जोड़कर देखा जा रहा है।

Read Also: Ram Rahim Breaking News Today डेरामुखी को मिली 21 दिनों की फरलो

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election 2024: ‘चाहे गोयल हों, गर्ग हों या कोई…’,BJP के बागियों को पीयूष गोयल का संदेश

Haryana Election 2024: ‘चाहे गोयल हों, गर्ग हों या कोई...’,BJP के बागियों को पीयूष गोयल…

16 seconds ago

Nayab Singh Saini: ‘कांग्रेस बूढ़ी हो चुकी है’, चुनाव के बीच नायब सैनी ने ऐसा क्यों बोला?

Nayab Singh Saini: 'कांग्रेस बूढ़ी हो चुकी है', चुनाव के बीच नायब सैनी ने ऐसा…

12 mins ago

Rahul Gandhi: राहुल गांधी अचानक क्यों पहुंचे करनाल के घोघड़ीपुर गांव, जानें पूरी खबर

Rahul Gandhi: राहुल गांधी अचानक क्यों पहुंचे करनाल के घोघड़ीपुर गांव, जानें पूरी खबर Rahul…

39 mins ago

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना रोड शो

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना…

2 hours ago