प्रदेश की बड़ी खबरें

Ram Rahim Parole : डेरा प्रमुख राम रहीम जेल से आए बाहर, जानिए इतने दिनों की फिर मिली पैरोल

  • 11 वीं बार जेल से बाहर आए डेरा प्रमुख, यूपी के बरनावा आश्रम के लिए सीधा रवाना हुए

  • कांग्रेस ने पैरोल पर जताया था ऐतराज, देर रात सरकार ने जारी किए थे आदेश

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ram Rahim Parole : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 20 दिन की पैरोल मिलने पर उन्हें सुबह-सुबह जेल से रिहा किया गया और डेरा प्रमुख जेल से सीधे यूपी के बरनावा आश्रम के लिए रवाना हुए। हालांकि राम रहीम की पैरोल को लेकर कांग्रेस ने एतराज जताया था और इस बारे में चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर कहा था कि राम रहीम को इस वक्त पैरोल देना ठीक नहीं है, इससे मतदान प्रभावित हो सकता है।

Ram Rahim Parole : सुरक्षा के बीच राम रहीम जेल से बाहर निकले

सुरक्षा के बीच राम रहीम जेल से यूपी के लिए रवाना हुआ है। इसीलिए बुधवार सुबह ही सुनारियां जेल के बाहर हलचल शुरू हो गई थी और जेल परिसर की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई। करीब साढे़ छह बजे राम रहीम को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच जेल से बाहर लाया गया। अभी हाल में ही राम रहीम 4 सितंबर को 21 दिन की फरलो काटकर जेल लौटे थे। राम रहीम की पैरोल को लेकर चर्चा है कि विधानसभा चुनाव को फायदा लेने के लिए उन्हें इस वक्त रिहा किया गया है।

पैरोल अवधि के दौरान हरियाणा में नहीं रहेंगे

हालांकि राम रहीम को सशर्त पैरोल दी गई है कि वह पैरोल अवधि के दौरान हरियाणा में नहीं रहेंगे और न ही सोशल मीडिया पर एक्टिव और चुनावी गतिविधयों से दूर रहेंगे, अगर शर्तों का उल्लघंन हुआ तो उसी वक्त पैरोल को रद कर दिया जाएगा।  बताया जा रहा है कि जेल मैन्वअल के अनुसार राम रहीम की नियमों के तहत ही पैरोल दी गई है और इस वर्ष की 20 दिन की पैरोल राम रहीम की बाकि थी। यह भी चर्चा है कि राम रहीम का प्रदेश की 32 से अधिक विधानसभा सीटों पर काफी प्रभाव है और भाजपा इसका फायदा उठाना चाहती है।

Haryana Elections: कांग्रेस को भारी झटका, आज समालखा विधायक धर्म सिंह छौक्कर होंगे अरेस्ट

अभी तक इतनी बार पैरोल मिल चुकी

  • 24 अक्टूबर, 2020- अस्पताल में भर्ती मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल।
  • 21 मई, 2021- मां से मिलने के लिए ही 12 घंटे की पैरोल।
  • 7 फरवरी, 2022- पंजाब में चुनाव को लेकर परिवार से मिलने के लिए 21 दिन की फरलो।
  • 17 जून, 2022- हरियाणा नगर निकाय का चुनाव को लेकर 30 दिन की पैरोल।
  • 14 अक्टूबर, 2022- आदमपुर उपचुनाव, 40 दिन की पैरोल।
  • 21 जनवरी, 2023- हरियाणा में पंचायत चुनाव था, 40 दिन की पैरोल।
  • 20 जुलाई, 2023- हरियाणा पंचायत उपचुनाव, 30 दिन की पैरोल।
  • 21 नवंबर, 2023- राजस्थान चुनाव, 21 दिन की फरलो।
  • 19 जनवरी, 2024- लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 50 दिनों की पैरोल।
  • 13 अगस्त, 2024- हरियाणा विधानसभा चुनाव, 21 दिन की फरलो।

Ram Rahim: आखिर क्या है राम रहीम के बाहर आने का मकसद, कहां जाएंगे हनीप्रीत के साथ

Chandigarh Crime: चंडीगढ़ में अस्पताल के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक हुए घायल, आपसी रंजिश का मामला

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Elections: पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला के 12 बड़े ऐलान, कृषि बजट में किसानों के कर्ज माफ

Haryana Elections: पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला के 12 बड़े ऐलान, कृषि बजट में किसानों के…

11 mins ago

Rohtang IAF Plane Crash : 56 वर्षों बाद मिल सका हरियाणा के जवान का शव, अब नसीब होगी गांव की माटी

India News Haryana (इंडिया न्यूज),  : हरियाणा के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है…

13 mins ago

Haryana Assembly Election: ‘हरियाणा चुनाव में AAP सभी को चौंका देगी’, चुनाव के बीच ऐसा क्यों बोले अमन अरोड़ा ?

Haryana Assembly Election: 'हरियाणा चुनाव में AAP सभी को चौंका देगी', हरियाणा चुनाव के बीच…

19 mins ago

Rahul Gandhi: किसान, जवान और संविधान पर फोकस, राहुल गांधी का मंच से बड़ा बयान

Rahul Gandhi: किसान, जवान और संविधान पर फोकस, राहुल गांधी का मंच से बड़ा बयान…

32 mins ago