India News Haryana (इंडिया न्यूज), MP Kartikeya Sharma : पीएम नरेंद्र मोदी की कुरुक्षेत्र में चुनावी रैली में सांसद कार्तिकेय शर्मा ने जनसमूह को संबोधित किया। सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि आज हरियाणा की धरती पर पीएम मोदी जी पधार रहे है। मैं उनका स्वागत करता हूं।
इस मौके पर सांसद कार्तिकेय शर्मा ने जनसभा में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ख़ूबियों, विकास कार्यों एवं योजनाओं के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि विपक्ष के लोग झूठ का सहारा लेकर भ्रम फैला रहे है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की सरकार ने मेरिट के आधार पर, बिना खर्ची -पर्ची नौकरी देने का काम किया। भाजपा सरकार में पूरे हरियाणा में एक समान काम हुआ।
हरियाणा की धरती से 2015 में पीएम ने बेटी बचाओ और पढ़ाओ अभियान चलाया, इस अभियान ने अपनी एक अलग पहचान बनाई, इससे समाज में जागृति आई। महिलाओं को अहम भागीदारी देने के लिए सरकार ने अनेक काम किए। चाहे महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात हो।
सीएम नायब सैनी ने जो 24 फसलों पर एमएसपी देने का काम किया वह बेहद सराहनीय कदम है। एक सामान्य परिवार से आते हुए सैनी साहब ने अनेक जन कल्याणकारी नीतियां बनाई और जनहित के काम किए। उन्होंने कहा कि विपक्ष के दावे खोखले है। उन्होंने ने जनसमूह से अपील की कि आने वाली पांच तारीख को कमल के निशान पर अपना मतदान करें।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat BJP : हरियाणा के चुनावी माहौल में इन दिनों सियासी…
हरियाणा के दो करोड़ 80 लाख लोगों की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को भाजपा सरकार लगातार…
भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Manohar Lal : बड़ी प्रचलित कहावत है कि सब उगते हुए…
आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…
कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…