होम / Dharamshala Skyway Ropeway inaugurated धर्मशाला से मैकलोडगंज तक का सफर अब 5 मिनट में

Dharamshala Skyway Ropeway inaugurated धर्मशाला से मैकलोडगंज तक का सफर अब 5 मिनट में

• LAST UPDATED : January 19, 2022

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला स्काईवे रोपवे का लोकार्पण किया
इंडिया न्यूज, धर्मशाला।
Dharamshala Skyway Ropeway inaugurated मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को कांगड़ा में धर्मशाला से मैकलोडगंज तक धर्मशाला स्काईवे रोपवे (Dharamshala Skyway ropeway) का लोकार्पण किया। धर्मशाला शहर को मैकलोडगंज से जोड़ने वाले 1.8 किलोमीटर लंबे इस रोपवे का निर्माण 207 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। इस अवसर पर मीडिया कर्मियों से मुख्यमंत्री ने कहा कि इस रोपवे का निर्माण 2018 में शुरू किया गया था और इसे धर्मशाला रोपवे लिमिटेड और हिमाचल प्रदेश पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा सार्वजनिक निजी भागीदारी परियोजना के रूप में डीएफबीओटी मोड के अन्तर्गत विकसित किया गया है। Dharamshala Skyway

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा (dharmshala to maclodganj)

जयराम ठाकुर ने कहा कि यह रोपवे मैकलोडगंज की यातायात समस्या को हल करने में सहायक सिद्ध होगा और इससे पर्यटन को और अधिक बढ़ावा मिलेगा। यह रोपवे एक घंटे में 1000 लोगों को एक दिशा में ले जाएगा और ट्रॉली को धर्मशाला से मैकलोडगंज पहुंचने में कुल पांच मिनट का समय लगेगा। इसमें 10 टावर और दो स्टेशन हैं। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना में मोनो केबल डिटेचेबल गोंडोलस तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

इतना लगेगा किराया (skyway)

कोतवाली से मैक्लोडगंज तक रोपवे से एक तरफ की बात की जाए तो 340 और अप-डाउन करने के लिए 500 रुपए अदा करने पड़ेंगे। वहीं रोपवे का सफर करने वाले यात्रियों के लिए दोनों टर्मिनल पर खाने-पीने के लिए कैफेटेरिया बनाए गए हैं, साथ ही र्पाकिंग की भी अच्छी व्यवस्था की गई है।

देश का अत्याधुनिक ropeway

यह रोपवे देश का पहला आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से से लेस है। बिना गियर वाले इस रोपवे का सफर बेहद ही सुरक्षित है। इससे समय के साथ बिजली की भी बचत होगी।

Also Read: Delhi Breaking News फिर मिले लावारिस बैग, हड़कंप

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला
Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील
Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox