प्रदेश की बड़ी खबरें

AAP-Congress Alliance: चार बार की बात के बाद कांग्रेस ने…,गठबंधन को लेकर AAP नेता ने खोले कांग्रेस के काले चिट्ठे

India News Haryana (इंडिया न्यूज), AAP-Congress Alliance: हरियाणा विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस और आप का गठबंधन काफी चर्चाओं में रहा लेकिन किसी कारण से यह गठबंधन नहीं हो सका। दरअसल, आप जितनी सीटों की मांग कांग्रेस से कर रही थी उतनी सीटें कांग्रेस नहीं दे पा रही थी। या यूँ कहें कि सीटों को लेकर सहमति नहीं बन पा रही थी। लेकिन अब महाराष्ट्र और झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति दलों ने तैयारी तेज कर दी है।

इसी के चलते आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने दोनों राज्यों में महा विकास अघाड़ी के लिए चुनाव प्रचार को लेकर बड़ी बात कह दी है। दरअसल, इस दौरान उन्होंने कहा, महाराष्ट्र और झारखंड में जहां-जहां अरविंद केजरीवाल को बुलाया जाएगा, वो जरूर जाएंगे। इसके अलावा संजय सिंह ने हरियाणा में ना हुए गठबंधन को लेकर भी बड़ी बात कही है।

  • कांग्रेस की खोली पोल
  • बांद्रा की घटना पर संजय की प्रतिक्रिया

साल्ट टाइफून ने बनाया अमेरिका के इस दिग्गज नेता को निशाना !

कांग्रेस की खोली पोल

दरअसल, कांग्रेस के साथ हरियाणा में गठबंधन ना होने पर आम आदमी पार्टी कोंग्रस से नाराज नजर आई। लेकिन संजय सिंह ने अब इस बात को भी साफ कर दिया है। दरअसल, हरियाणा में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन न होने के सवाल पर संजय सिंह ने कहा, “वहां पर गठबंधन क्यों नहीं हुआ ये कांग्रेस से पुछिए। चार बार की बात के बाद कांग्रेस ने फोन उठाना छोड़ दिया था।

Mahendragarh Accident : क्रेटा कार ने बाइक को मारी टक्कर बाइक सवार मामा की मौत, भांजा घायल

बांद्रा की घटना पर संजय की प्रतिक्रिया

साथ ही संजय सिंह ने महाराष्ट्र के मुंबई में बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ की वजह से मची भगदड़ में 9 यात्रियों के घायल होने पर बीजेपी पर जबरदस्त निशाना साधा। इस दौरान आप नेता संजय सिंह ने कहा, “बांद्रा की घटना को लेकर रेल मंत्री को जवाब देना चाहिए। रेलवे में लोग जानवर की तरह भर के जा रहे है। केवल संजय सिंह ने ही नहीं बल्कि अन्य विपक्षी दिग्गजों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

करोड़पति यूट्यूबर ने की गुपचुप चौथी शादी!

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

38th National Games में फिर छाई एमएसजी भारतीय खेल गांव की तैराक, खुली जीप में बैठाकर निकाला विजयी जुलूस

मॉडर्न पेंटाथलॉन खेल के इवेंट ट्रायथल में निभा कुमारी इन्सां ने स्वर्ण व टेट्रैथलॉन इवेंट…

20 mins ago