Diet Before Running : क्या रनिंग से पहले कुछ खाना चाहिए ?

इंडिया न्यूज़, Diet Before Running : अक्सर हम इस बात को लेकर कन्फ्यूस रहते हैं कि दौड़ने से पहले कुछ खाना चाहिए या नहीं। आज हम इस लेख में आपके इस सवाल का जवाब देने जा रहे हैं, आपको बता दें कि खाली पेट दौड़ना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। क्योंकि रनिंग करने के दौरान शरीर में ऊर्जा की आवश्यकता होती है। वहीं खाली पेट दौड़ने से शरीर का एनर्जी लेवल लो हो सकता है, जो शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। इसलिए हम शरीर को एनर्जी देने वाले फ़ूड खा सकते हैं। आइए जानते हैं की हम क्या खा सकते हैं :-

Diet Before Running

चुकंदर का रस

चुकंदर का रस शरीर के लिए बहुत हेल्दी होता है। चुकंदर में नाइट्रेट की मात्रा पाई जाती है, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। चुकंदर का रस शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को भी बढ़ाता है। जिससे दौड़ने से शरीर की थकावट भी दूर होती है।

केला

केला शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। केला में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम, आयरन और विटामिन ए आदि पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलने के साथ शरीर को ताकत भी मिलती हैं। केला शरीर को फिट रखने के साथ रनिंग करने की ऊर्जा भी देती है।

ओट्स

ओट्स शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलने के साथ शरीर को ताकत भी देता है। इसके सेवन करने के बाद आप लंबा दौड़ सकते हैं और शरीर में थकावट भी नहीं होगी। इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फाइबर शरीर को एनर्जी देने के साथ फिट भी रखते है।

दही

दही शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, कैल्शियम और सोडियम आदि पाए जाते हैं। दही खाने से शरीर को एनर्जी मिलने के साथ शरीर लंबे समय तक हाइड्रेट भी रहता है। दही शरीर को एनर्जी भी देती है।

पीनट बटर

दौड़ से पहले पीनट बटर का सेवन किया जा सकता है। पीनट बटर में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फाइबर आदि पाए जाते हैं। इसको खाने से शरीर को उर्जा मिलने के साथ दौड़ने के लिए शरीर को ताकत भी मिलती है। पीनर बटर खाने से शरीर की थकान दूर होती है और शरीर भी लंबे समय तक स्वस्थ रहता है।

यह भी पढ़ें : Symptoms Of Uterus Cyst : महिलाओं को बच्चेदानी में सिस्ट होने पर हो सकती हैं ये परेशानियां

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

CM Saini got death threat: नायब सिंह सैनी को जान से मारने की धमकी, जींद से आरोपी गिरफ्तार

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Saini got death threat: जींद के पुलिस अधीक्षक सुमित…

13 mins ago

Government Job: हरियाणा सरकार की नई नीति, बिना सर्टिफिकेट सरकारी नौकरी पाने का मिलेगा मौका

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Government Job: हरियाणा सरकार ने चयनित युवाओं के लिए एक…

30 mins ago

Haryana Crime: खुद को बताया बीजेपी नेता, फिर की ऐसी हरकत, जानें पूरा मामला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Crime: चुनावी दौर ख़त्म हो चूका है, पर अपराध…

53 mins ago

Manohar Lal Khattar : गुरूग्राम में विजयदशमी का जश्न, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया रावण दहन

संसार को दिशा देने में भारतीय समाज का योगदान सदैव अग्रणीय : मनोहर लाल गुरूग्राम…

12 hours ago

CM Nayab Saini : भगवान श्रीराम की शिक्षाओं को धारण करके अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए

मुख्यमंत्री ने लाडवा में शोभायात्रा को झंडी दिखाकर किया रवाना India News Haryana (इंडिया न्यूज), …

12 hours ago

Jind News : एसपी आवास के बाहर शव को रख कर लगाया जाम, नारेबाजी की

युवक के हत्यारोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे परिजन एसपी के आश्वासन पर…

12 hours ago