प्रदेश की बड़ी खबरें

CM Manohar Lal : गांवों में वेलनेस सेंटर में रखे जाएंगे डायटिशियन : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

  • मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कैथल के लोगों को 950 करोड़ रुपए से बनने वाले भगवान परशुराम राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय की दी सौगात

  • मुख्यमंत्री ने 17 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 4 परियोजनाओं की रखी आधारशिला

  • 30 माह में बनेगा 500 बेड का अस्पताल और एमबीबीएस की होगी 100 सीटें

  • ग्रुप डी के परीक्षार्थियों का परीक्षा के लिए किराया किया नि:शुल्क

India News (इंडिया न्यूज), CM Manohar Lal, चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार घर-घर तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देने के लिए हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोल रही है। वहीं लोग अस्पताल तक ना पहुंचे और अपने गांव में ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहकर हमेशा स्वस्थ रह सके। इस विषय को लेकर सरकार गांव-गांव में व्यायामशालाएं और वेलनेस सेंटर खोल रही है। अब इन वेलनेस सेंटर में डायटिशियन लोगों को स्वस्थ रहने के टिप्स देंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार की तरफ से व्यवस्था की जा रही है।

मंत्रोच्चारण के बीच मुख्यमंत्री ने किया भूमि पूजन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल कैथल के गांव सांपन खेडी में भगवान परशुराम राजकीय चिकित्सा, महाविद्यालय के शिलान्यास उपरान्त लोगों को संबोधित कर रहे थे। गांव सांपन खेड़ी में 20 एकड़ भूमि पर 950 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले भगवान परशुराम राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण कार्य का मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन करके मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया। इस राजकीय महाविद्यालय में एमबीबीएस की 100 सीटें होगी और 500 बेड का अस्पताल बनेगा। इस प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य आगामी 30 माह में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

ग्रुप डी की 21 व 22 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा के लिए रोडवेज का किराया किया नि:शुल्क

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांव सांपन खेडी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि ग्रुप डी की परीक्षा 21 व 22 अक्टूबर, 2023 को आयोजित होने जा रही है। इस परीक्षा के लिए रोडवेज की बसों में परीक्षार्थियों का किराया नि:शुल्क किया गया है। इसके लिए परीक्षार्थियों को अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धान की फसल की पैदावार अच्छी होने पर जहां पहले किसानों को प्रति एकड़ 30 क्विंटल प्लस 10 प्रतिशत का कोटा होता था। अब इस कोटे को बढ़ाकर प्रति एकड़ 35 क्विंटल प्लस 10 प्रतिशत कर दिया है। किसानों की धान का एक-एक दाना खरीदा जाएगा और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। अगर जरूरत पड़ी तो मिलों का कोटा भी बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : CM Manohar Lal Met PM Modi : मुख्यमंत्री मनोहर लाल दिल्ली में पीएम मोदी से मिले

यह भी पढ़ें : Haryana Weather : प्रदेश में बारिश ने बढ़ाई ठंड, फसलोें को नुकसान

यह भी पढ़ें : Rakesh Tikait karnal Visit : भाजपा के खिलाफ पांचों राज्यों में इंडिया गठबंधन को मजबूती से लड़ना होगा : राकेश टिकैत

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Nayab Singh Saini: ‘कांग्रेस दलितों को दबाने…, CM नायब सैनी ने कुमारी सैलजा को लेकर कांग्रेस पर कसा तंज

Nayab Singh Saini: ‘कांग्रेस दलितों को दबाने..., CM नायब सैनी ने कुमारी सैलजा को लेकर…

14 mins ago

Mahavir Phogat on Vinesh : विनेश का राजनीति में… द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान महावीर फोगाट ने ये कहा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahavir Phogat on Vinesh : महिला पहलवान एवं कांग्रेस प्रत्याशी…

43 mins ago

Haryana Election 2024: ‘हम किसी के भरोसे नहीं रहेंगे…’, चुनाव से पहले एक्शन मोड में आए चंद्र शेखर आजाद

Haryana Election 2024: 'हम किसी के भरोसे नहीं रहेंगे...', चुनाव से पहले एक्शन मोड में…

1 hour ago

Sonipat Crime News : एसएसटी और पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ी कई लाख की नकदी, आरोपियों को ऐसे पकड़ा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Sonipat Crime News : हरियाणा में चुनावी माहौल पूरा गर्माया…

1 hour ago

Ambala Girls Student Missing : एक ही कक्षा की 4 बच्चियां हो गईं लापता, सनसनी, नहीं लगा सुराग

पूरे इलाके में है हड़कंप की स्थिति India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ambala Girls Student…

2 hours ago