इंडिया न्यूज, सिरसा।
Digvijay Chautala Statementजजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला शुक्रवार को सिरसा में अपने निवास पर मीडिया से रू-ब-रू हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जजपा के स्थापना दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। वहीं इस दौरान उन्होंने किसान मुद्दे पर कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार को किसानों की मांगें जल्द मान लेनी चाहिएं। उन्होंने कहा कि एमएसपी पर कानून, किसानों पर दर्ज मुकदमों की वापसी, आंदोलन में मरने वाले किसानों को शहीद का दर्जा और उनके लिए शहीदी स्मारक बनाने की मांगों को सरकार जल्द पूरा करे।
दिग्विजय ने आगे कहा कि केंद्र सरकार को किसान आंदोलन में मरने वाले किसानों की लिस्ट बनानी चाहिए और उसके बाद उनके परिजनों को उचित मुआवजा देना चाहिए। वहीं दिग्विजय चौटाला ने दीपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा और साफ कहा कि अगर दीपेंद्र हुड्डा के पास किसान आंदोलन में मरने वाले किसानों की सूची है तो वो सार्वजनिक क्यों नहीं करते?
Also Read: Air Pollution Effects हरियाणा के चार जिलों में स्कूल बंद
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Arvind Kejriwal Haryana Road Show LIVE : हरियाणा में इस…
हरियाणा एनसीबी लगातार कर रही पूरे राज्य में नशा तस्करों पर वार India News Haryana…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Polls 2024 : प्रदेशभर में इस समय चुनाव माहौल…
व्यापारियों से मिले राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा India News Haryana (इंडिया न्यूज), MP Kartikeya Sharma…
Haryana Assembly Election: 3 जिला पार्षदों ने थामा विनेश फोगाट के नेतृत्व में कांग्रेस का…
Haryana Gangwar : 'जो भी इस लड़ाई में आएगा वो'...., रोहतक में गैंगवार के बाद…