होम / किसानों को फसल का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया जा रहा : मनोहर लाल

किसानों को फसल का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया जा रहा : मनोहर लाल

• LAST UPDATED : April 16, 2023

इंडिया न्यूज़, चंडीगढ़ (Direct crop payment to farmers) : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के गेहूं का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने रबी की फसल की सुगम खरीद हेतु समुचित व्यवस्था की है। रबी की फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है और निर्धारित समय में किसानों के खातों में भुगतान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश के किसानों के खाते में गेहूं की फसल का पैसा भेजना शुरू हो गया है। किसानों को उनकी फसल का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया जा रहा है।

81381 किसानों के खातों में 932.64 करोड़ रुपए का भुगतान

अब तक 81381 किसानों के खातों में 932.64 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। वहीं आज 24624 किसानों के खातों में 317.22 करोड़ रुपए भुगतान के लिए पेमेंट फाइल जनरेट की गई, यह भुगतान 17 अप्रैल को होगा। मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा देश का ऐसा प्रदेश है जहां 48 से 72 घंटों में किसान की फसल खरीद का भुगतान किया जाता है। इसके साथ ही मंडियों से फसल का समय पर उठान सुनिश्चित किया गया है तथा किसानों के लिए मंडी में सभी आवश्यक प्रबंध भी किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा गेहूं की फसल में लस्टर लॉस या दाना टूटने के नुकसान के मद्देनज़र खरीद सीज़न 2023 -24 के दौरान गेहूं की खरीद के मानदंडों में छूट दी गई है।।गौरतलब है कि प्रदेश में सरसों की खरीद 20 मार्च से शुरू हो चुकी है जबकि गेहूं, जौ और चना की खरीद 1 अप्रैल, 2023 से की जा रही है। विभिन्न मंडियों में खरीद एजेंसियां अर्थात खाद्य आपूर्ति, हैफेड, एचडब्ल्यूसी और एफसीआई द्वारा यह खरीद की जा रही है। राज्य सरकार ने गेहूं के लिए 408 मंडियां/खरीद केंद्र, सरसों के लिए 103 मंडियां/खरीद केंद्र, जौ के लिए 25 मंडियां और चना के लिए 11 मंडियां/खरीद केंद्र खोले हैं।

यह भी पढ़ें : माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox