किसानों को फसल का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया जा रहा : मनोहर लाल

इंडिया न्यूज़, चंडीगढ़ (Direct crop payment to farmers) : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के गेहूं का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने रबी की फसल की सुगम खरीद हेतु समुचित व्यवस्था की है। रबी की फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है और निर्धारित समय में किसानों के खातों में भुगतान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश के किसानों के खाते में गेहूं की फसल का पैसा भेजना शुरू हो गया है। किसानों को उनकी फसल का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया जा रहा है।

81381 किसानों के खातों में 932.64 करोड़ रुपए का भुगतान

अब तक 81381 किसानों के खातों में 932.64 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। वहीं आज 24624 किसानों के खातों में 317.22 करोड़ रुपए भुगतान के लिए पेमेंट फाइल जनरेट की गई, यह भुगतान 17 अप्रैल को होगा। मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा देश का ऐसा प्रदेश है जहां 48 से 72 घंटों में किसान की फसल खरीद का भुगतान किया जाता है। इसके साथ ही मंडियों से फसल का समय पर उठान सुनिश्चित किया गया है तथा किसानों के लिए मंडी में सभी आवश्यक प्रबंध भी किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा गेहूं की फसल में लस्टर लॉस या दाना टूटने के नुकसान के मद्देनज़र खरीद सीज़न 2023 -24 के दौरान गेहूं की खरीद के मानदंडों में छूट दी गई है।।गौरतलब है कि प्रदेश में सरसों की खरीद 20 मार्च से शुरू हो चुकी है जबकि गेहूं, जौ और चना की खरीद 1 अप्रैल, 2023 से की जा रही है। विभिन्न मंडियों में खरीद एजेंसियां अर्थात खाद्य आपूर्ति, हैफेड, एचडब्ल्यूसी और एफसीआई द्वारा यह खरीद की जा रही है। राज्य सरकार ने गेहूं के लिए 408 मंडियां/खरीद केंद्र, सरसों के लिए 103 मंडियां/खरीद केंद्र, जौ के लिए 25 मंडियां और चना के लिए 11 मंडियां/खरीद केंद्र खोले हैं।

यह भी पढ़ें : माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या

Connect With Us : Twitter, Facebook
Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Union Minister Shivraj Singh Chauhan ने झारखंड में पलामू जिला स्थित डालटनगंज में परिवर्तन महासभा को किया संबोधित

इस विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा को झारखंड से मुक्त करे हेमंत सोरेन ने…

3 hours ago

Modi-Shah’s Non-Stop Rallies ने पलटा चुनावी गणित, 2014 जैसी मोदी लहर का असर दिखाई देने लगा

दोनों स्टार प्रचारकों ने कांग्रेस को झूठी गारंटियों के मुद्दे पर बेनकाब किया बैकफुट पर…

3 hours ago

PM Modi Hisar Rally : कांग्रेस के झूठ का गुब्बारा फूटा, हरियाणा में ‘भरोसा दिल से, भाजपा फिर से’ की गूंज : पीएम मोदी

कांग्रेस ने हिमाचल को किया बर्बाद, हरियाणा में जनता देगी वोट की चोट से जवाब…

4 hours ago

Kejriwal’s Life Is In Danger : न कम होगी और न ही हटेगी अरविन्द केजरीवाल की सुरक्षा

आतिशी को फिलहाल एक कमांडो, कुछ पुलिसकर्मी और एस्कॉर्ट कार दी गई India News Haryana…

4 hours ago

Haryana Assembly Elections 2024 : मेवात की तीनों सीटों पर बना त्रिकोणीय मुकाबला 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections 2024 : हरियाणा के अंतिम छोर पर अरावली…

5 hours ago