प्रदेश की बड़ी खबरें

Young Man Committed Suicide : ससुराल पक्ष के लोगों से परेशान युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या 

  • ससुराल पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज

India News (इंडिया न्यूज), Young Man Committed Suicide : जींद जिले के गांव मांगलपुर में एक युवक ने खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेजा। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक अपने ससुराल पक्ष के लोगों से परेशान था। वे लोग उससे पैसों की डिमांड कर रहे थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Young Man Committed Suicide : उनके और ससुराल पक्ष के बीच मनमुटाव बढ़ गया

जानकारी मुताबिक़ मृतक के भाई मनीष ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी और उसके भाई कपिल की शादी करीब 4 साल पहले गांव ढुढंवा के रहने वाले जगीर सिंह उर्फ टीकड़ा की बेटियों से हुई थी। शादी के एक साल तक सबकुछ ठीक-ठाक था, लेकिन उसके बाद उनके और ससुराल पक्ष के बीच मनमुटाव बढ़ गया। जिसके बाद कई बार पंचायते भी हुई।

 

इसी के चलते दोनों बहनों पहले सुनीता और फिर गीता ने परिजनों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। उसने बताया कि पुलिस ने इस केस में सिर्फ कपिल को गिरफ्तार किया और बाकियों को पूछताछ के बाद बाहर निकाल दिया। इसके बाद मनीष की पत्नी ने उस पर दोबारा केस कर दिया। पुलिस ने कपिल और माता-पिता को बाहर कर दिया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

समझौता करने के लिए 16 लाख रुपए की कर रहे थे मांग

ससुराल पक्ष द्वारा बार-बार परेशान किया जा रहा था। ससुराल के लोग समझौता करने के लिए 16 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। इसके चलते उसका भाई कपिल परेशान रहता था। मंगलवार सुबह कपिल खेतों में गया था, लेकिन वापस घर नहीं आया। जब खेतों में जाकर देखा तो ट्यूबवेल के बने कमरे में फांसी पर लटका हुआ मिला और उसकी मौत हो चुकी थी। उसने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष से परेशान होकर कपिल ने आत्महत्या की है। पुलिस ने मृतक की पत्नी सुनीता, छोटे भाई की पत्नी गीतू, ससुर जगीर सिंह उर्फ टीकड़ा, खुजानी देवी और शमशेर सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।

 

यह भी पढ़ें : D.El.Ed. Result Declared : डी.एल.एड. परीक्षा फरवरी-मार्च-2024 का परीक्षा परिणाम हुआ घोषित : डॉ. वी.पी.यादव

यह भी पढ़ें : Priyanka Gandhi Haryana Visit : 23 मई को प्रियंका गांधी सिरसा में कुमारी सैलजा के समर्थन में करेंगी रोड शो 

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

38th National Games में फिर छाई एमएसजी भारतीय खेल गांव की तैराक, खुली जीप में बैठाकर निकाला विजयी जुलूस

मॉडर्न पेंटाथलॉन खेल के इवेंट ट्रायथल में निभा कुमारी इन्सां ने स्वर्ण व टेट्रैथलॉन इवेंट…

3 hours ago