Divyang Sports Corner will be built in the stadium : हर जिले के एक स्टेडियम में बनेगा दिव्यांग खेल कॉर्नर: मुख्यमंत्री

Divyang Sports Corner will be built in the stadium : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर दिव्यांगजनों को तोहफा देते हुए हर जिले के एक स्टेडियम में दिव्यांग खेल कॉर्नर बनाने की घोषणा की है।(Divyang Sports Corner will be built in the stadium) इसके साथ-साथ उन्होंने राजकीय अन्ध विद्यालय, पानीपत की नई बिल्डिंग बनाने और नेत्रहीन अधिकारियों को ब्रेल प्रिंटर दिए जाने की भी घोषणा की।(Divyang Sports Corner will be built in the stadium)

Read Also Ovulation Symptoms : ओवुलेशन (निषेचन) से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां…

दिव्यांगों के लिए पोर्ट पोर्टल की भी शुरुआत, करवाएं अपने शिकायत दर्ज Divyang Sports Corner will be built in the stadium

मुख्यमंत्री शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंबाला के आजीवन दिव्यांग देखभाल गृह का शिलान्यास कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विशेषतः दिव्यांगजनों के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की वेबसाइट और दिव्यांग अवॉर्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पोर्टल भी लॉन्च किया।

Read More : Omicron Alert तीसरी लहर मचा सकती है भारी तबाही

इस कार्यक्रम में अम्बाला से हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और सामाजिक एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव भी जुड़े।(Divyang Sports Corner will be built in the stadium)मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दिव्यांगजनों में भी कोई न कोई विशेष गुण होते हैं। इसका उदाहरण दिव्यांगजनों ने पैरालंपिक खेलों में मेडल जीतकर दे दिया है। सूरदास नेत्रहीन होते हुए भी महाकवि कहलाए। इसी तरह लुई ब्रेल ने नेत्रहीन होते हुए भी ब्रेल लिपि तैयार की, हेलेन केलर मूक बधिर व नेत्रहीन होने पर भी अपनी अमिट छाप छोड़ी।

Read More : Elephants Crush Woman In Chhattisgarh हाथियों ने महिला का कुचला

अम्बाला में 5 एकड़ भूमि पर 31 करोड़ 71 लाख की लागत से आजीवन दिव्यांग देखभाल गृह का किया जाएगा निर्माण Divyang Sports Corner will be built in the stadium

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसिक रूप से अक्षम लोगों की देखभाल के लिए अम्बाला में 5 एकड़ भूमि पर 31 करोड़ 71 लाख रुपये की लागत से आजीवन दिव्यांग देखभाल गृह का निर्माण किया जाएगा। इसमें 100 दिव्यांगजनों के लिए वस्त्र, भोजन व उनकी उचित देखभाल की पूरी व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि देश में करीब 50 लाख मानसिक अक्षम हैं, हरियाणा सरकार ज्यादा से ज्यादा ऐसे लोगों के लिए व्यापक स्तर पर सुविधाएं देने के प्रयास कर रही है।

Also Read : Omicron Alert पहले जो चपेट में आए, उन्हें अधिक खतरा

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब दिव्यांगजन स्टेट कमिश्नर फॉर डिसेबिलिटी पोर्टल पर अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। पोर्टल पर ही अपनी शिकायत को ट्रैक करने के साथ-साथ अधिनियम सूचना, विभाग की योजनाएं व मामला सूची विधि व्यवस्था की जानकारी ले सकते हैं। मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों के लिए अवॉर्ड पोर्टल की भी शुरुआत की। इस पोर्टल पर दिव्यांगजन सीधे अलग-अलग श्रेणी की अवॉर्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Read More : Weakness in Sexual Relations Due To Sugar : शुगर के कारण यौन सम्बन्धों में कमजोरी

इससे भी उन्हें काफी सहूलियत मिलेगी, उन्हें विभाग के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि श्रेणी-1 एवं 2 के नेत्रहीन अधिकारियों को ब्रेल प्रिंटर दिए जाएंगे।(Divyang Sports Corner will be built in the stadium) मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए सरकार व्यापक स्तर पर काम कर रही है, इनके लिए एनजीओ व अन्य सामाजिक संस्थाओं को भी आगे आना चाहिए, ताकि दिव्यांगजनों में आत्मविश्वास जगे और वे आगे बढ़ सकें। मुख्यमंत्री ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों की बैठक भी ली और दिव्यांगजनों को दी जा रही अलग-अलग सुविधाओं व पेंशन के संबंध में जानकारी ली।

Read More : International Gita Mahotsav 2021 : अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में राज्य स्तर पर होंगी प्रतियोगिताएं

Read More :  Kisan Andolan एक और किसान ने तोड़ा दम

Also Read : Agriculture Law जानें 14 सितंबर, 2020 से 19 नवंबर, 2021 तक क्या-क्या हुआ

Connect With Us:-  Twitter Facebook
developer

Share
Published by
developer

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

9 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

10 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

10 hours ago