इशिका ठाकुर, Haryana (Bharat Jodo Yatra in Karnal) : हरियाणा में दूसरे चरण की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन राहुल गांधी को देखने के लिए लोगों में भारी उत्साह उमड़ रहा है। इस यात्रा में जहां 5 साल का बच्चा नंगे बदन अपनी भागीदारी कर रहा है वहीं इस यात्रा में तेलगाना से दिव्यांग युवा सूरज भी जबरदस्त उत्साह के साथ भागीदारी कर रहा है। भारत यात्रा में आज हर हर किसी के जुबान पर सूरज के इस हौसले का जिक्र है।
Bharat Jodo Yatra in Karnal
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह करनाल से शुरू हुई है। भारी संख्या में लोगों का हुजूम राहुल गांधी की पदयात्रा में देखने को मिला है। एक और जहां कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह है वहीं इस यात्रा में तेलंगाना से शामिल हुए दिव्यांग युवा सूरज में भी गजब का उत्साह दिखा।
ये भी पढ़ें : Bharat Jodo Yatra in Karnal Updates : यात्रा में नंगे बदन शामिल हुआ 5 साल का मासूम
Bharat Jodo Yatra in Karnal
दिव्यांश युवा सूरज का कहना है कि वह पहले इस यात्रा में सिर्फ घूमने के लिए आया था, लेकिन राहुल गांधी के प्रयास ने उन्हें इस यात्रा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से देश को जोड़ना चाहते हैं। वहीं जब सूरत से यह पूछा गया कि भारत से जुड़ा हुआ है तो किस तरह की जोड़ने की बात वह कह रहे हैं। इस पर उसने कहा कि भारत में जातिवाद फैला हुआ है, सभी हिंदू मुस्लिम की राजनीति करते हैं, युवा भटक रहे हैं। इस यात्रा के जरिए लोग एकजुट होकर भारत को एक करने में लगे हुए हैं।
सूरज ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उसमें काफी उत्साह है। सूरज में देश को एक करने की लगन देखी गई। सूरज राहुल गांधी की इस यात्रा में जरिए देश के हर युवा से एक होने की अपील कर रहा था। बता दें कि सूरज के दोनों हाथ नहीं हैं लेकिन फिर भी वह यात्रा का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लेना चाहता था।
ये भी पढ़ें : Bharat Jodo Yatra Haryana Updates : राहुल गांधी की यात्रा का आज दूसरा दिन, करनाल में उमड़ा जन सैलाब
ये भी पढ़ें : Bharat Jodo Yatra Haryana Updates : हिंदुस्तान का आधा धन 100 लोगों के पास : राहुल गांधी