होम / Diwali Gifts to Police Officers : हरियाणा सरकार का विशेष पुलिस अधिकारियों को दिवाली का तोहफा

Diwali Gifts to Police Officers : हरियाणा सरकार का विशेष पुलिस अधिकारियों को दिवाली का तोहफा

• LAST UPDATED : November 10, 2023
  • एसपीओ के मासिक मानदेय में हुआ 2,000 रुपए का इजाफा

India News (इंडिया न्यूज), Diwali Gifts to Police Officers, चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में तैनात विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) को दिवाली का तोहफा देते हुए उनके मासिक मानदेय को 18,000 रुपए से बढ़ाकर 20,000 रुपए करने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। बता दें कि अभी प्रदेश में लगभग 9000 एसपीओ कार्यरत हैं। प्रदेश में लगभग 9000 एसपीओ द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदान की जा रही निरंतर सेवा को देखते हुए मुख्यमंत्री ने इस वृद्धि को स्वीकृति प्रदान की है।

पुलिस अधिकारियों का समर्पण सराहनीय

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमारे विशेष पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रदर्शित प्रतिबद्धता और समर्पण वास्तव में सराहनीय है। वे हमारे नागरिकों की सुरक्षा एवं कल्याण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह विशेष दिवाली उपहार उनकी निःस्वार्थता के लिए हमारी कृतज्ञता का एक छोटा सा प्रतीक है। हमें उम्मीद है कि यह इस शुभ त्योहार के दौरान उनके और उनके परिवारों के लिए खुशी और समृद्धि लाएगा।

मुख्यमंत्री ने हरियाणा के सभी नागरिकों को सुरक्षित, समृद्ध और आनंदमय दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार अपने नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है और विशेष पुलिस अधिकारियों सहित अपने कानून प्रवर्तन कर्मियों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करती है।

यह भी पढ़ें : Dhanteras 2023 : धनतेरस आज, जानिए ये रहेगा शुभ मुहुर्त

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Nayab Singh Saini: ‘कांग्रेस दलितों को दबाने…, CM नायब सैनी ने कुमारी सैलजा को लेकर कांग्रेस पर कसा तंज
Haryana Assembly Election 2024: ‘परिवार में मतभेद हो जाते हैं लेकिन…’, कुमारी सैलजा की नाराजगी पर बोले कांग्रेस अध्यक्ष
Mahavir Phogat on Vinesh : विनेश का राजनीति में… द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान महावीर फोगाट ने ये कहा
Haryana Election 2024: ‘हम किसी के भरोसे नहीं रहेंगे…’, चुनाव से पहले एक्शन मोड में आए चंद्र शेखर आजाद
Sonipat Crime News : एसएसटी और पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ी कई लाख की नकदी, आरोपियों को ऐसे पकड़ा
Ambala Girls Student Missing : एक ही कक्षा की 4 बच्चियां हो गईं लापता, सनसनी, नहीं लगा सुराग
Haryana Election 2024: ‘भूपेंद्र-दीपेंद्र हुड्डा सेटिंग करने वाले ‘, किरण चौधरी ने कांग्रेस के काले कारनामों से उठाया पर्दा
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox