होम / Hisar Doctor Committed Suicide : डॉक्टर ने जहर खाकर किया सुसाइड, इलाके में हड़कंप

Hisar Doctor Committed Suicide : डॉक्टर ने जहर खाकर किया सुसाइड, इलाके में हड़कंप

• LAST UPDATED : May 9, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Hisar Doctor Committed Suicide, चंडीगढ़ : हिसार के मशहूर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक गर्ग द्वारा सुसाइड किए जाने का मामला सामने आया है जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मालूम हुआ है कि डॉ. अशोक गर्ग पिछले काफी लंबे समय से आर्थिक तौर से काफी परेशानी में चल रहा था, उस पर करोड़ों का कर्ज था। इतना ही नहीं उसके खिलाफ चेक बाउंस का केस भी अदालत में चल रहे थे।

जानकारी के अनुसार डाबड़ा चौक तोशाम रोड स्थित गर्ग आई रिसर्च सेंटर के एक संचालक डाॅ. अशोक गर्ग ने अपने आई सेंटर के भवन के नाम पर बैंक से लोन लिया था। जिस भवन पर लोन लिया था, उसे वह पहले ही बेच चुका था। बैंक अधिकारियों से मिलीभगत कर फ्रॉड तरीके से लोन लिया गया। जिस कारण उस पर मामला दर्ज किया गया था।

कुछ वर्ष पहले गिरफ्तारी भी हो चुकी है

जांच के बाद डॉ. अशोक गर्ग को कुछ वर्ष पहले गिरफ्तार कर लिया गया था।पिछले करीब तीन साल से कर्ज के कारण परेशान चल रहे थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेजा गया है। परिवार के लोगों के बयान दर्ज होने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरु होगी।

यह भी पढ़ें : karnataka Assembly Election : मतदान कल, 13 मई को पता चलेगा किसके सिर बंधेगा सत्ता का ताज

यह भी पढ़ें : Encounter In Rajouri-Baramula : सेना के जवानों ने 2 आतंकी किए ढेर

Tags: