प्रदेश की बड़ी खबरें

CM Nayab Saini Election Campaign : डबल इंजन की सरकार ने मजबूती से किए काम : मुख्यमंत्री नायब सैनी

  • कांग्रेस झूठों की पार्टी, उसने हमेशा देश को लूटने का काम किया
  • कांग्रेस के पास कोई नेता और नीति नहीं
  • प्रदेश में 11 कमल के फूल खिलाने का किया आह्वान

India News (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini Election Campaign : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी में बुधवार को करनाल के गांव कमालपुरा में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा को भारी मतों से जिताने और प्रदेश की सभी 11 सीटों (एक विधानसभा और 10 लोकसभा) पर कमल का फूल खिलाने का आह्वान किया। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस को जमकर घेरा। सैनी ने कहा कि कांग्रेस झूठों की पार्टी है। उसने हमेशा लोगों से झूठ बोलकर वोट हथियाने का काम किया है।

CM Nayab Saini Election Campaign : कांग्रेस को प्रदेश और देश के विकास से कुछ लेना देना नहीं

कांग्रेस के पास न नीति है और न ही नेता ये लोगों को बरगला रहे हैं। सैनी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल कहते हैं कि एक झटके में गरीबी खत्म कर देंगे, लेकिन कैसे इसके बार में उन्होंने कुछ नहीं बताया। कांग्रेस सिर्फ अपने वोट बैंक की राजनीति करती है। उसे प्रदेश और देश के विकास से कुछ लेना देना नहीं है।

वहीं, दूसरी तरफ भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश की मजबूती से किए काम किए हैं, देश की मजबूती के लिए काम किए हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि आने वाली 25 मई  को प्रदेश में 10 कमल के फूल खिलाने का काम करें और अपने प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को एक मजबूत प्रधानमंत्री बनाकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजें, ताकि वे देशहित और आपके हितों में निर्णय ले सकें। इससे पहले मुख्यमंत्री को लड्डओं से तौलकर और फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया।

 

CM Nayab Saini Election Campaign

मोदी जी ने गरीबों के लिए लड़ाई लड़ी

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हरियाणा और केंद्र की भाजपा सरकार ने पिछले दस सालों में देश के विकास के लिए काम किए हैं। मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में भारत तेज गति से आगे बढ़ा है। कांग्रेस झूठ का सहारा लेकर वोट मांगती है। लोगों को झूठे सपने दिखाती है, वह गरीबों का आरक्षण जिहादियों को देना चाहती है। वहीं, दूसरी तरफ,पीएम नरेंद्र मोदी ने गरीबों के प्रति मजबूत लड़ाई लड़ी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि हर भारत के लोगों के सिर पर छत हो। दस वर्षों में 4 करोड़ लोगों को घर मुहैया कराया गया और आने वाले वर्षों में 3 करोड़ मकान का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री मोदी की ही गारंटी है कि 50 करोड़ लोगों को बैंक में खाता खोलकर जोड़ा गया।

सीएम को गदा भेंट की

जनसभा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सैनी को गदा भेंट कर उत्साहवर्धन किया। कार्यकर्ताओं के उत्साह से उत्साहित मुख्यमंत्री  सैनी ने कहा कि कांग्रेस ‘वोट जिहाद’ और झूठ बोलकर लोगों से वोट लेना चाहती है। अब तक वह गरीबों को सपना दिखा कर वोट लेती रही है। राहुल गांधी अपनी दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी की तरह गरीबों से झूठ बोल रहे हैं। इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओं के नारे देकर वोट लेती रही और पिता राजीव गांधी गरीबों की योजनाओं का पूरा पैसा भेजने की बात करते थे पर वह यह भी कहते थे कि एक रूपये में से 85 पैसा बंदरबांट हो जाता है। कांग्रेस ने उस 85 पैसे की खोज नहीं की। अब राहुल गांधी कहते है उन्हें सभी वोट दे वे देश से गरीबी चुटकी में मिटा देंगे पर यह कैसे संभव होगा इस पर बात नहीं करते। झूठ बोलकर राहुल बाबा को वोट नहीं मिलेगा।

 

CM Nayab Saini Election Campaign

भीषण गर्मी में भी डटे रहे लोग

मुख्यमंत्री नायब सैनी को सुनने के लिए जनसभा में भीड़ उमड़ी डिबरी, कलामपुरा गांव में लोगों ने नायब सैनी को लड्डुओं से तौलकर और फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया। इस दौरान भारी भीड़ मौजूद रहीं। महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं ने फूलों के गुलदस्ते भेंट कर सीएम सैनी का स्वागत किया और 25 मई को भाजपा के समर्थन में वोट देने का वादा किया।

राजेन्द्र आर्या दादुपुर भाजपा में शामिल

सीएम नायब सिंह सैनी का नामांकन रद्द करवाने की शिकायत करने वाले किसान नेता राजेन्द्र आर्या दादुपुर भाजपा में ही शामिल हो गए है। आज सीएम नायब सिंह सैनी ने ही उनको भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। राजेन्द्र आर्या को पुलिस विभाग ने 3 महीने पहले पासपोर्ट रद्द करने का नोटिस भेजा था जिससे आहत होकर वो आजाद उम्मीदवार के तौर पर करनाल से सीएम नायब सैनी के खिलाफ चुनाव लड़ने उतरे थे लेकिन आज भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली। चाहे कुछ भी हो नायब सिंह सैनी ने ऐसा करवाके अपने कुशल राजनीतिज्ञ होने का प्रमाण दिया है।

यह भी पढ़ें : Young Man Committed Suicide : ससुराल पक्ष के लोगों से परेशान युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या 

यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi’s Sonipat Rally : कांग्रेस सरकार के दौरान हरियाणा ने देश को दिखाया था विकास का रास्ता, फिर बनेगी कांग्रेस सरकार : राहुल गांधी

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

5 mins ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

30 mins ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

44 mins ago

Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे

25 लाख रुपये की डिमांड करने का आरोप छह लाख रुपये लेते पकड़े गए थे…

57 mins ago

Narwana में इनेलो को लगा तगड़ा झटका, दो बार के विधायक पिरथी नंबरदार ने छोड़ी इनेलो, भाजपा में हुए शामिल

प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल, बड़ौली, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार…

1 hour ago