प्रदेश की बड़ी खबरें

Nayab Saini : डबल इंजन की सरकार ले रही ऐतिहासिक निर्णय : मुख्यमंत्री नायब सिंह

  • गरीबों को मजबूत करने में लगी सरकार

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Nayab Saini : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार लगातार ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए समान विकास के कार्य कर रही है। यह सरकार गरीब को मजबूत करने का काम कर रही है। हाल ही में इस दिशा में अनेक निर्णय लिए गए हैं, जिससे गरीब परिवारों को योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचा है।

Nayab Saini : गरीबों को प्लॉट के कागज और कब्जा दोनों दिए

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार गरीबों को मजबूत करने वाली सरकार है। इसी कड़ी में गरीब पात्र परिवारों को न केवल 100 गज के प्लाट दिए बल्कि उनको कागज (रजिस्ट्री) और कब्जा दोनों चीजें दीं। इसके साथ ही नए पात्र परिवारों के लिए भी पोर्टल लाॅन्च किया गया है, ताकि जो परिवार योजना से वंचित हैं वो भी इसका लाभ उठा सकें। नए पात्र परिवार पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके अलावा, जिन गांवों में पंचायती जमीन उपलब्ध नहीं हैं, वहां पर ऐसे गरीब परिवारों को प्लाट के लिए एक-एक लाख रुपए सीधे उनके बैंक खातों में भेजने का काम किया गया।

श्रमिक परिवारों को एक क्लिक में भेजी 80 करोड़ रुपए की राशि

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वे पूर्व में जब श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री रहे उस दौरान श्रमिकों के हित में अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से लाभ पहुंचाने का काम किया था। गत दिवस एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में एक क्लिक से 80 करोड़ की राशि इन गरीब परिवारों के खाते में भेजने का काम किया।

गरीब की छत पर लगेगा सोलर पैनल

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत गरीब परिवारों के घर पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इसके लिए अधिकारियों को तेजी कार्य करने बारे निर्देशित किया गया है।

उन्होंने कहा कि इसे नेट मीटर से जोड़ा जाएगा। इससे खपत के बाद जो बिजली बचती है और वह विभाग को जाती है उसका चार्ज विभाग को देना पड़ेगा। इस योजना से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संविधान के अनुरूप आगे बढ़ रहा है। जो लोग संविधान को हाथ मे लेकर बात करते है, उनकी पीढ़ियों ने सदा ही संविधान की मूल भावना के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है। संविधान को लेकर झूठ फैलाया गया।

अगले 2 महीने महत्वपूर्ण, कार्यकर्ता पूरी ताकत से करें काम

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा आगामी विधानसभा सभा चुनाव के दृष्टिगत अगले दो माह बहुत ही महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ता मजबूती के साथ पूरी ताकत के साथ सरकार के प्रचार में जुट जाएं। उन्होंने ने कहा कि कार्यकर्ता हमेशा अधिकारियों के पास सही काम लेकर ही जाते हैं। अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि कार्यकर्ता के काम को प्राथमिकता से करना है। इस अवसर पर बिजली मंत्री रणजीत सिंह, पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल एवं पूर्व सांसद डाॅ. अशोक तंवर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : CM Nayab Saini In Sirsa : सिरसा में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ली कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक

यह भी पढ़ें : Ambala Traders on Shambu Border Bandh : व्यापारी बोले-जल्द बॉर्डर न खुला तो उठाएंगे बड़ा कदम

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Election : हरियाणा के 90 विधानसभा सीटों के एग्जिट पोल थोड़ी ही देर में होंगे जारी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election :हरियाणा के 90 विधानसभा सीटों के लिए…

36 mins ago

Haryana Assembly Election : इस शख्स ने बखूबी बता दिया मतदान का महत्व और जिम्मेदारी निभाने का जज्बा 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election : हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान…

2 hours ago

Haryana Assembly Polls : मतदान को लेकर युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में दिख रहा उत्साह 

इशिका ठाकुर, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Polls : हरियाणा विधानसभा चुनाव के…

2 hours ago

Kumari Selja’s Statement : भाजपा के 10 साल के राज से परेशान जनता ने हरियाणा की किस्मत पहले ही लिख दी 

भाजपा के लिए जनता ने किए सारे दरवाजे बंद, जनता के बीच जाने के लिए…

3 hours ago

Ashok Tanwar: “कांग्रेस को बड़ी सफलता…” कांग्रेस नेता अशोक तंवर का बड़ा दावा

Ashok Tanwar: "कांग्रेस को बड़ी सफलता..." कांग्रेस नेता अशोक तंवर का बड़ा दावा Ashok Tanwar:…

5 hours ago