इंडिया न्यूज, Haryana News (Double Murder in Hansi) : हांसी में गुरुवार को हमलावरों द्वारा सास-बहू को गोली मारकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। बता दें कि घटना गुरुवार सुबह की है। जैसे ही इस बारे में लोगों को मालूम हुआ तो उन्होंने तुरंत डायल 112 पर इसकी सूचना दी।
जानकारी मिलने पर तुरंत घटना स्थल पर पुलिस पहुंची जहां लहुलूहान हालत में सास-बहु को हांसी के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें हिसार रेफर कर दिया पर वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार आदर्श नगर में बंटी यादव के घर में चार हमलावरों ने पत्नी सुप्रिया और मां गीता यादव की गोलियां से छलनी कर दिया। इस दौरान बंटी यादव बड़ी मुश्किल जान बचा पाया। इतना ही नहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बंटी यादव की गाड़ी भी लेकर फरार हो गए। बंटी की बहन ने पड़ोसियों पर वारदात को अंजाम देने के आरोप लगाए हैं।
बता दें कि इस सप्ताह मर्डर के दो केस हो गए हैं। कल यानि बुधवार अलसुबह ही हांसी में विकास नामक युवक का भी मर्डर कर दिया गया था। युवक के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मालूम हुआ है कि दो गुटों में रंजिश के चलते ही हत्या की गई है।
यह भी पढ़ें : Poisonous Gas Leak in Bahadurgarh : 4 मजदूरों ने तोड़ा दम, 2 गंभीर
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department : डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Election Result On EC Website : विधानसभा आम चुनाव 2024 के…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…