होम / Dr. Bhanwar Singh Kasana को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्राकृतिक चिकित्सा शिरोमणि अवॉर्ड

Dr. Bhanwar Singh Kasana को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्राकृतिक चिकित्सा शिरोमणि अवॉर्ड

• LAST UPDATED : September 24, 2024
  • पिछले 15 वर्षों से महेंद्रगढ़ में असाध्य रोगियों का योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा से इलाज कर रहे हैं डॉ. भंवर सिंह कसाना
  • राज्य स्तर पर भी हो चुके हैं कई बार सम्मानित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Dr. Bhanwar Singh Kasana : महेंद्रगढ़ जिले के प्रसिद्ध प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. भंवर सिंह कसाना को राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में प्राकृतिक चिकित्सा शिरोमणि अवॉर्ड से नवाजा गया।  डॉ. भंवर सिंह कसाना पिछले 15 वर्षों से महेंद्रगढ़ जिले में असाध्य रोगियों का इलाज योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा से कर रहे हैं।

डॉ. कसाना हजारों रोगियों को बगैर दवाइयों के प्राकृतिक चिकित्सा व योग चिकित्सा के द्वारा पूरी तरह से ठीक कर चुके हैं। उनको इसी उपलब्धि के लिए जिला महेंद्रगढ़ प्रशासन और विभिन्न संस्थाओं द्वारा समय-समय पर राज्य स्तर पर भी कई बार सम्मानित किया जा चुका है।

Dr. Bhanwar Singh Kasana : देश के चुनिंदा प्राकृतिक एवं योग चिकित्सकों को सम्मानित किया

डॉ. भंवर सिंह ने बताया कि 22 सितंबर को दिल्ली के लाजपत नगर में लाजपत भवन के सभागार में ऋषि कुल योगपीठ जो राष्ट्रीय लेवल की संस्थान है उसी संस्थान द्वारा राष्ट्रीय सेमिनार व राष्ट्रीय अवार्ड प्रोग्राम आयोजित किया गया था। जिसमें पूरे भारत से ढाई सौ से ज्यादा प्राकृतिक व योग चिकित्सकों ने भाग लिया।

डॉ. कसाना ने बताया कि उनके पास कुछ दिन पहले संस्था द्वारा कॉल आया था कि आपको राष्ट्रीय स्तर पर आपके कुशल कार्य व प्राकृतिक एवं योग चिकित्सा के प्रचार प्रसार में अत्यधिक महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश के चुनिंदा प्राकृतिक एवं योग चिकित्सकों को भी सम्मानित किया गया।

भविष्य में इसी तरह के कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया

महेंद्रगढ़ पहुंचने पर स्वामी ब्रह्मानंद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों और अन्य सामाजिक संगठनों ने डॉ. भंवर सिंह कसाना को इस उपलब्धि पर उन्हें विशेष बधाई दी और भविष्य में इसी तरह के कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. कसाना ने बताया कि उनके दो विद्यार्थियों को भी इस अवसर पर योग सहायक सुनील देवी और नेहा चौहान को योग रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Ambala City Assembly में भाजपा की बढ़ी ताकत, असीम गोयल के विरोधियों की नींद उड़ा गए पंडित विनोद शर्मा

Mohan Lal Badoli ने हुड्डा पर कसा तंज, कहा पुत्र मोह में फंसे हुड्डा कर रहे बाकी कांग्रेस नेताओं का अपमान

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox