होम / Dr Krishna Middha का कांग्रेस पर तंज-सूत और कसूत अड़ाना भगवान के हाथ में, कहा-बीरेंद्र सिंह भाजपा छोड़कर नहीं भागते तो उन्हें भी सूत आ जाती

Dr Krishna Middha का कांग्रेस पर तंज-सूत और कसूत अड़ाना भगवान के हाथ में, कहा-बीरेंद्र सिंह भाजपा छोड़कर नहीं भागते तो उन्हें भी सूत आ जाती

BY: • LAST UPDATED : February 12, 2025

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Dr Krishna Middha : हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक डॉ कृष्ण मिड्ढा ने कहा है कि सूत और कसूत अड़ाना भगवान के हाथ में है। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है अगर बीरेंद्र सिंह भाजपा छोड़कर नहीं भागते तो उन्हें भी सूत आ जाती। विधानसभा उपाध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री द्वारा की गई टिप्पणी पर अपना जवाब दे रहे थे। इससे पहले उन्होंने यहां जिला अधिकारियों की बैठक ली और विकास कार्यों पर चर्चा की।

Dr Krishna Middha : कांग्रेस दिल्ली में मोक्ष की ओर बढ़ गई

डॉ मिड्ढा ने कहा कि दिल्ली में पिछले तीन विधानसभा चुनावों और इतने ही लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिली है। शास्त्रों में कहा गया है कि जिस व्यक्ति को लाभ हानि, यश अपयश से कोई मतलब नहीं होता वह मोक्ष को प्राप्त होता है। उन्होंने कांग्रेस के मोक्ष की प्रार्थना का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस दिल्ली में मोक्ष की ओर बढ़ गई है। चौधरी बीरेंद्र सिंह द्वारा विधानसभा उपाध्यक्ष को सोच समझकर बोलने की दी गई नसीहत पर उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी किसी के बारे में गलत नहीं कहा और चौधरी बीरेंद्र सिंह उनके लिए सम्मानित व्यक्ति हैं।

रुके हुए कार्य जल्दी शुरू हो जाएंगे

वह उनका सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की बैठक में उन्होंने सीएम अनाउंसमेंट के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि रुके हुए कार्य जल्दी शुरू हो जाएंगे तथा जिन कार्यों में कोई रुकावट है उन्हें भी दूर करवाया जाएगा। विधायक ने कहा कि जींद के विकास में किसी प्रकार की कोई कसर बाकी नहीं रखी जाएगी।

CM Nayab Saini ने भाजपा की प्रदेश महामंत्री के पुत्र के शादी समारोह में की शिरकत, प्रदेश के दिग्गज नेता भी हुए शरीक़

Mahipal Dhanda : हुकटा के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा मुलाकात, सेवा सुरक्षा की कार्यवाही की रिपोर्ट जल्द जमा करवाने के लिए सौंपा ज्ञापन 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT