होम / Durga Shakti Woman Constable महिला कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम हुआ जारी, लिखित परीक्षा में 4925 पास

Durga Shakti Woman Constable महिला कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम हुआ जारी, लिखित परीक्षा में 4925 पास

• LAST UPDATED : December 26, 2021

Durga Shakti Woman Constable

इंडिया न्यूज़, पंचकूला

Durga Shakti Woman Constable हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने महिला कांस्टेबल भर्ती (दुर्गा शक्ति) की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुई थी, वह हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं और इसके पीडीएफ को डाउनलोड भी कर सकते हैं। लिखित परीक्षा में 4925 ने मेरिट लिस्ट में स्थान पाया है पास पात्रों का अब 29 दिसंबर को फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) सेक्टर-3 पंचकुला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में होगा।

इतने हुए थे आवेदन Durga Shakti Woman Constable

HSSC द्वारा 4/2020 कैट नंबर-3 के तहत महिला कॉन्स्टेबल दुर्गा शक्ति के 698 पदों की भर्ती निकाली गई। इसके लिए 12वीं पास, 158 सेंटीमीटर हाइट, 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के पात्र आवेदन कर सकते थे। जनरल महिला पात्रों के लिए 50 रुपए तो बाकी के लिए 13 रुपए फीस तय थी। 11 जनवरी से 10 फरवरी के बीच 698 पदों के लिए 1 लाख 66 हजार पात्रों ने आवेदन किए। 12 दिसंबर को लिखित परीक्षा हुई। परीक्षा में 100 प्रश्न 80 नंबर के आए। 90 मिनट में जिन्हें हल करना था। प्रत्येक प्रश्न का ठीक जवाब देने पर 0.8 अंक मिले। 4925 पात्र पास हुए।

ऐसे पूरी होगी भर्ती Durga Shakti Woman Constable

जिन्हें PST के लिए बुलाया गया। इसमें 6 मिनट में 1 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। PST पास करने वालों को PMT के लिए बुलाया जाएगा। PMT पास करने वालों को दस्तावेज जांच में शामिल किया जाएगा। इसके बाद 100 अंकों में से फाइनल परिणाम तैयार किया जाएगा। इसमें 80 अंक लिखित परीक्षा, 10 नंबर एडिशनल क्वालिफिकेशन और 10 अंक प्रकीर्ण के शामिल किए जाएंगे।

Read More : Weather Hills alert हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश व हिमपात का अलर्ट

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox