प्रदेश की बड़ी खबरें

Mahipal Dhanda Panipat Gramin : चुनाव प्रचार के दौरान ढांडा ने कहा – भाजपा जनता के विश्वास पर खरा उतरेगी, भाजपा की कथनी करनी एक 

  • महिपाल ढांडा ने तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के लिए की वोट की अपील
  • भाजपा प्रत्याशी महिपाल ढांडा ने विभिन्न क्षेत्रों में किया जनसंपर्क

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahipal Dhanda Panipat Gramin :  पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी महिपाल ढांडा ने शुक्रवार को हलके में जनसंपर्क अभियान के तहत कई क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने शुक्रवार को ज्योति नगर, विकास नगर राधा विहार व परशुराम कॉलोनी में जनसंपर्क किया और चाय पर चर्चा की और तीसरी बार भाजपा सरकार के संकल्प के साथ वोट की अपील की। उसके बाद उन्होंने न्यू रमेश नगर व देशराज कॉलोनी में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि जनता विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगी।

Mahipal Dhanda Panipat Gramin : भाजपा तीसरी बार अपनी सरकार बनाएगी

जनता ने तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का मन बना लिया है। जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है। सरकार ने जनहितैषी जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई है,  जिनके दम पर भाजपा तीसरी बार अपनी सरकार बनाएगी। भाजपा प्रत्याशी महिपाल ढांडा ने कहा कि जनता ने जिस तरह भारतीय जनता पार्टी पर अपना विश्वास बनाया है सरकार उस विश्वास पर खरा उतरेगी। भाजपा पार्टी जो कहती है वो करके दिखाती हैै। कांग्रेस के शासनकाल में हरियाणा का विकास ठप पड़ा था। हमारी सरकार ने नई नीतियों के माध्यम से राज्य को विकास की राह पर आगे बढ़ाया है।

भाजपा को वोट दें ताकि हलके में बचे हुए विकास कार्य पूरे करवाएं जा सकें

अब हरियाणा में सडक़ों से लेकर उद्योगों तक, हर क्षेत्र में प्रगति हो रही है। कांग्रेस की कमजोर नीतियों का जवाब अब विकास के रूप में दिख रहा है। महिपाल ढांडा ने कहा कि जैसे हलके की जनता ने उनको दो बार पहले मौका दिया है वैसे ही वह इस बार भी उनको मौका दें और आने वाली 5 अक्टूबर को भाजपा को वोट दें ताकि हलके में बचे हुए विकास कार्य पूरे करवाएं जा सकें। इस मौके पर ईश्वर प्रजापति, अनिल मराठा, अमित रोहिला, अरविंद शर्मा, मास्टर भीम सिंह, किरण शर्मा, रामपाल  राणा, सतपाल प्रजापति, बिल्लू  प्रजापति, शम्भू कश्यप, नवीन गुज्जर, नारायण गुज्जर, अशोक रोहिल्ला, धर्मेंद्र इंशा व जितेंद्र सुभाष सहित अन्य मौजूद रहे।

Shakti Rani Sharma को मिल रहा जबरदस्त जनसमर्थन, युवाओं को नजर आ रही उम्मीद की किरण 

Anil Vij : कांग्रेस में बगावत पर पूर्व गृह मंत्री अनिल विज का तंज- बोले “कांग्रेस धड़ों का समूह है जिसकी नहीं चली वो आजाद खड़ा हो गया”

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

6 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

6 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

6 hours ago