प्रदेश की बड़ी खबरें

Dussehra Festival 2024 : हरियाणा में जलेगा देश का दूसरा सबसे ऊंचा रावण, पूरी तरह होगा ईको फ्रेंडली

  • श्री रामलीला सोसायटी द्वारा राम मंदिर की तर्ज पर भव्य रूप से तैयार किया गया है स्टेज

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Dussehra Festival 2024 : हरियाणा ही नहीं पूरे देश में आज बुराई पर अच्छाई की प्रतीक दशहर पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में विश्व का सबसे ऊंचा रावण जलाया जा रहा है। जी हां, इस बार 155 फुट का इको फ्रेंडली रावण का पुतला बनाया गया है। इससे पहले भी अम्बाला बराड़ा निवासी तेजेंद्र चौहान द्वारा 210 फीट का सबसे बड़ा रावण का पुतला इसी मैदान पर बनाया गया था और इस बार भी इको फ्रेंडली रावण विजयदशमी पर्व के लिए बनाया गया है।

Dussehra Festival 2024 : यहां पुतला दोबारा तैयार किया गया

जानकारी के अनुसार यह रावण करीब 181 फीट का बनाया गया था, लेकिन मौसम के खराब होने के कारण गत दिनों गिर गया था जिस कारण इसे फिर से बनाया गया और अब इसकी ऊंचाई घटकर 155 फिट रह गई है। यहां पर आज विजयदशमी का पर्व मनाया जाना है और हजारों की संख्या में लोग इस 155 फीट के रावण को देखने के लिए पहुंचे हुए हैं। लोग पुतले के साथ अपनी सेल्फी लेकर काफी उत्साहित हो रहे हैं।

Fire Crackers Ban : गुरुग्राम के बाद अब इस जिले में भी नहीं जला सकेंगे पटाखे, केवल …

इसी ग्राउंड पर इतने फुट का रावण भी जलाया जा चुका

मालूम रहे कि इसी ग्राउंड पर कुछ वर्ष पहले 210 फीट का रावण बनाया गया था जोकि हर वर्ष की भांति विश्व का सबसे बड़ा रावण था और इस बार भी रावण का पुतला बनाया गया है लेकिन उसकी ऊंचाई अबकी बार कम होकर 155 फुट है। अंबाला के बराड़ा में रहने वाले तेजेंद्र चौहान के द्वारा अपने कारीगरों के साथ मिलकर कई महीनों की कड़ी मेहनत के बाद इसे तैयार किया गया है और इस रावण को बनाने में लाखों रुपए भी खर्च किए गए हैं।

जानिए इतने कारीगरों ने तैयार किया रावण का पुतला, शाम को होगा दहन

बता दें कि इस रावण को बनाने में 40 कारीगर बीते 3 माह से लगे हुए थे। रावण के इस पुतले को बनाने में करीब 25 क्विंटल लोहा, 500 बांस के टुकड़े, 3000 मीटर लंबा मैट, 3500 मीटर कपड़ा और 1 क्विंटल फाइबर लगा है। इसके अंदर इको फ्रेंडली पटाखे लगाए हैं, जो तमिलनाडु से मंगवाए गए हैं। रिमोट के जरिये ही इस रावण का दहन किया जाएगा। बराडा गांव से तेजिंदर सिंह राणा बीते 35 वर्षों से रावण का पुतला बना रहे हैं।

Gurugram Firecrackers News: दीवाली पर अब नहीं जला सकेंगे पटाखे, त्योहारों के महीने में गुरुग्राम प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

CM Threat News : जो भी मुख्यमंत्री बनेगा, उसे मैं…, ऐसा क्या लिखा व्यक्ति ने, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जींद में व्हाट्सएप ग्रुप में व्यक्ति ने लिखा India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Threat…

33 mins ago

Haryana Election Reaction: हरियाणा में इनेलो को लगा बड़ा झटका, चुनाव के बाद अब इस नेता ने छोड़ी पार्टी

हरियाणा के विधानसभा चुनाव के बाद अब भी दल बदलने का सिलसिला नहीं रुका है।…

57 mins ago

Haryana New Cabinet : नायब सिंह सैनी की कैबिनेट में होंगे इतने मंत्री, जानिए इनको मिल सकती है जगह

कैबिनेट मंत्रियाें पर अब सबकी नजरें टिकीं India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana New Cabinet…

1 hour ago