प्रदेश की बड़ी खबरें

E-Library : हरियाणा के प्रत्येक जिले में खोली जाएगी अत्याधुनिक सुविधाओं से लेस ई-लाइब्रेरी

India News (इंडिया न्यूज), E-Library, चंडीगढ़ : पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि विद्यार्थियों में शुरू से ही पढ़ने की आदत विकसित करने के उद्देश्य से हरियाणा के प्रत्येक जिले में अत्याधुनिक सुविधाओं से लेस हाइब्रिड ई-लाइब्रेरी खोली जाएगी। यहां पर विद्यार्थियों के पठन-पाठन के अलावा अलग से वर्क स्टेशन भी बनाया जाएगा, जहां वे पढ़ाई संबंधी अन्य गतिविधियां भी कर सकते हैं।

वे अपने कार्यालय में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित साप्ताहिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा मधुबन में ई-लाइब्रेरी स्थापित करने को लेकर की गई घोषणा को लागू करने के बारे में मंथन किया गया। बैठक में पुलिकर्मियों के बच्चों के लिए क्रेश की संख्या बढ़ाए जाने पर भी विचार किया गया।
कपूर ने कहा कि जिन जिलों में क्रेश अच्छे चल रहे हैं, उनकी बेस्ट प्रैक्टिसेज को अपनाते हुए क्रेशो की संख्या को बढ़ाया जाएगा। बैठक में महिला सुरक्षा विंग की डीआईजी नाजनीन भसीन ने बताया कि वर्तमान में कुरुक्षेत्र में पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए स्थापित किए गए क्रेच के परिणाम अच्छे हैं और वहां पर वर्तमान में 15 बच्चे आ रहे है। बैठक में एडीजीपी एडमिन कला रामचंद्रन, एडीजीपी साइबर ओपी सिंह, एडीजीपी क्राइम अजय सिंघल, आईजीपी एडमिन सजंय कुमार, आईजीपी आधुनिकीकरण अमिताभ ढिल्लों, एआईजी कमलदीप गोयल, एआईजी वैलफेयर राजीव देसवाल सहित कई अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Congress Candidate Kuldeep Sharma : गन्नौर की महापंचायत ने उड़ाई बीजेपी और निर्दलीय उम्मीदवारों की नींद, कुलदीप शर्मा को दिया समर्थन

विभिन्न ग्राम पंचायतों ने महापंचायत कर कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप शर्मा को दिया समर्थन खदरे पर…

17 mins ago

UP CM Yogi Adityanath : नरवाना रैली में कांग्रेस पर गरजे योगी आदित्यनाथ, बोले -कांग्रेस का काम सिर्फ लोगों को बरगलाना और वोट बैंक बनाना

कांग्रेस केवल सत्ता के लिए राजनीति करती,भाजपा देश के भविष्य के लिए काम कर रही…

34 mins ago

PM Narendra Modi 26 सितंबर को नमो एप से देंगे जीत का मंत्र

प्रदेशभर के कार्यकर्ता नमो एप पर जुड़ेंगे: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा विधानसभा चुनाव में…

47 mins ago

Kurukshetra में किसानों की महापंचायत, 3 अक्टूबर को रेलवे ट्रैक जाम करने का निर्णय 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kurukshetra : कुरुक्षेत्र के पीपली में आज किसानों द्वारा महापंचायत…

1 hour ago

Sirsa Murder News : तेजधार हथियार से गला काटकर युवक की हत्या

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Sirsa Murder News : हरियाणा के सिरसा जिले में एक युवक…

2 hours ago

Haryana Election 2024 : चेकिंग के दौरान 10 कारों से 15 लाख 41 हजार 700 रुपये कैश बरामद किया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Election 2024 : विधानसभा आम चुनाव को पानीपत जिला में…

2 hours ago