इंडिया न्यूज, Andaman and Nicobar Earthquake: केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। बता दें गत दिनों से पड़ोसी राज्यों में लगातार भूकंप के मामले सामने आ रहे है। अभी हाल ही में अफगानिस्तान में भी भूकंप आया था जिसमें काफी नुकसान हुआ था, वहीं आज मंगलवार की सुबह अंडमान निकोबार में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
द्वीपीय प्रदेश अंडमान और निकोबार में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.0 मापी गई है।दरअसल, केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार में अलसुबह 5 बजकर 57 मिनट पर अंडमान निकोबार में धरती में कंपन होने लगी। एक बार तो लोग समझ ही नहीं पाए लेकिन लोग भय से अपने घरों के बाहर निकल आए।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र अंडमान निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर से 215 किलोमीटर दूर था। इसमें कोई शक नहीं कि भूकंप के झटके तेज थे लेकिन कोई नुकसान का कोई जिक्र नहीं है। ज्ञात रहे कि यहां 4 कल भी हल्के झटके महसूस किए गए थे।
वहीं जानकारी दे दें कि नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर कल भूकंप की तीव्रता 4.4 दर्ज की गई थी। 4.4 तीव्रता के भूकंप का केंद्र पोर्ट ब्लेयर से 256 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में था। कल भी किसी तरह के कोई जान-माल का कोई नुकसान नहीं है।
यह भी पढ़ें : सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: हत्या के बाद हत्यारोपियों ने ऐसे किया था खुशी का इजहार
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department : डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Election Result On EC Website : विधानसभा आम चुनाव 2024 के…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…