प्रदेश की बड़ी खबरें

ED Raid on Congress MLA House : समालखा कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर के आवास पर छापा

India News (इंडिया न्यूज़), ED Raid on Congress MLA House, चंडीगढ़ : हरियाणा के जिला पानीपत में आज इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने अपनी दस्तक दी। टीम ने यहां पहुंचते ही समालखा विधानसभा से कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर के घर पर रेड की। बता दें कि यहां 3 गाड़ियों में पहुंची टीम सुबह से ही यहां घेरा डाले हुए है। टीम के लोग यहां कई दस्तावेजों को खंगाल रही है। इसके अलावा टीम यहां विधायक के पिछले कामों की भी कुंडली खंगाल रही है। घर के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है।

सभी रिकार्ड लिए कब्जे में, जांच जारी

फिलहाल ईडी की टीम ने सभी रिकॉर्ड को कब्जे में लिया हुआ है और लगातार जांच जारी है। किसी भी तरह से जांच प्रभावित न हो इसलिए किसी कोई भी अंदर और बाहर आने नहीं दिया जा रहा। बता दें कि विधायक धर्म सिंह छौक्कर के बेटे का गुरुग्राम में रियल एस्टेट का काम है। उनकी कंपनी पर कई सवाल उठ चुके हैं। पिछले दिनों भी उनकी एक कंपनी के रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। विधायक व कंपनी के बैंक खातों की भी पिछले दिनों से लगातार जांच चल रही थी।

बदले की राजनीति की जा रही : कांग्रेस समर्थक

वहीं समालखा विधायक के समर्थकों का कहना है कि यह जांच बदले की राजनीति के कारण की जा रही है। समालखा विधायक धर्म सिंह छौक्कर जनता के बीच में रहते हैं और अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। भाजपा की सरकार को यह हजम नहीं हो रहा। उन्होंने धर्म सिंह को तोड़ने के लिए उक्त कार्य का सहारा लिया है।

यह भी पढ़ें : Haryana Floods Effect : प्रदेश में पहले बाढ़ ने सताया, अब दर्जनभर बीमारियों का संक्रमण बना परेशान का सबब

यह भी पढ़ें : Air Hostess Suicide Case : गोपाल कांडा बरी, राजनीतिक करियर बचा

यह भी पढ़ें : Interstate Thieves Gang : भिवानी में अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 5 गुर्गे दबोचे

यह भी पढ़ें : Jind Mother Killed Twins Daughters : मां ने दो मासूम बच्चियों की तकिये से दबाकर की हत्या

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Karnal News : पुलिस स्टेशन में महिला कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karnal News : पुलिस स्टेशन में महिला कांस्टेबल की संदिग्ध…

7 hours ago

Haryana Assembly Elections : कमल का फूल खिलाने के लिए मडंप छोड़ पोलिंग बूथ पर पहुंचा दूल्हा, वहीं लोगो ने बताया नौटंकी  

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : हरियाणा विधानसभा चुनाव में एक दूल्हे ने…

7 hours ago

Panipat Rural Assembly : भाजपा प्रत्याशी महिपाल ढांडा ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए किया मतदाताओं का आभार व्यक्त

मतदान के रुझान से स्पष्ट पानीपत ग्रामीण में भाजपा भारी मतों से जीत रही भाजपा…

8 hours ago

Julana Assembly के अकालगढ़ में भाजपा प्रत्याशी के साथ हुई हाथापाई

बुराडेहर गांव में हुआ कैमरा खराब भाजपा प्रत्याशी ने लगाया बुथ कैप्चरिंग करने के प्रयास…

11 hours ago

Haryana Assembly Election : इस शख्स ने बखूबी बता दिया मतदान का महत्व और जिम्मेदारी निभाने का जज्बा 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election : हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान…

13 hours ago