होम / ED Rain In Yamuna Nagar : पूर्व विधायक दिलबाग के परिसर से मिले अवैध विदेशी हथियार और 5 करोड़ कैश

ED Rain In Yamuna Nagar : पूर्व विधायक दिलबाग के परिसर से मिले अवैध विदेशी हथियार और 5 करोड़ कैश

• LAST UPDATED : January 5, 2024
  • रेड के दौरान 100 से अधिक शराब की बोतलें भी बरामद

India News (इंडिया न्यूज), ED Rain In Yamuna Nagar, चंडीगढ़ : प्रदेश के कई जिलों में ईडी की रेड जारी है। जिला यमुनानगर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरियाणा के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह और उनके सहयोगी के परिसरों से अवैध विदेशी हथियार, 100 बोतलें, 5 करोड़ रुपए नकद और भारत और विदेश में कई संपत्तियों सहित अन्य सामग्री बरामद की।

सोनीपत से कांग्रेसी विधायक सुरेंद्र पंवार के आवास पर पिछले 25 घंटे से ईडी की कारवाई जारी है। ईडी के अधिकारी खनन व ई रवाना स्कैम से जुड़े मामले में जानकारी जुटा रहे हैं। अलग-अलग 5 गाड़ियों में ईडी के अधिकारी व केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान कल सुबह करीब पहुंचे थे।

इनेलो नेता अभय चौटाला के समधी हैं दिलबाग सिंह

आपको जानकारी दे दें कि पूर्व विधायक दिलबाग सिंह इनेलो नेता अभय चौटाला के समधी हैं। उनके फ्रैंडस कॉलोनी स्थित आवास, महाराणा प्रताप चौक के नजदीक स्थित कार्यालय, फैजपुर क्षेत्र स्थित फार्म हाउस व सेक्टर-18 स्थित कोठी पर छापामारी की गई। वहीं मॉडल टाउन स्थित कारोबारी संजीव बिट्टा के आवास पर भी ईडी ने छापेमारी की थी। मॉडल टाउन स्थित इंद्रपाल उर्फ बब्बल के आवास पर भी टीम पहुंची। एक टीम सहारनपुर रोड स्थित गुरबाज सिंह की माझा ट्रांसपोर्ट पर भी पहुंची।

यह भी पढ़ें : PADMA Yojana से युवा बनेंगे उद्यमी : डिप्टी सीएम 

यह भी पढ़ें : Haryana Toll Plaza : प्रदेश में 8 टोल प्लाजा पर नहीं देना होगा टैक्स

यह भी पढ़ें: ED Raid in Congress MLA House : सोनीपत में कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार के निवास पर ईडी की रेड

यह भी पढ़ें : Haryana Cold Days : प्रदेश में कड़ाके की ठंड, 8-9 जनवरी को बारिश के आसार

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox