प्रदेश की बड़ी खबरें

LTC Release : शिक्षकों के लिए खुशखबरी, गर्मियों की छुटि्टयों में कर सकेंगे सैर-सपाटा 

  • शिक्षा विभाग ने 82 करोड़ रुपये की एलटीसी की जारी

  • फील्ड स्टाफ भी खूब करेगा मौज-मस्ती, हरके जिले को पांच-पांच लाख का तोहफा 

India News (इंडिया न्यूज), LTC Release, चंडीगढ़। गर्मियों की छुटि्टयों में ‘गुरुजी’ कुनबे संग सैर-सपाटा करेंगे। गुरुजी के साथ फील्ड स्टाफ भी मौज-मस्ती पर रहेंगे। शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों को लीव ट्रवैल केनशेसन (एलटीसी) के लिए 82 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। ग्रीष्मकालीन अवकाश में गुरुजी और फील्ड स्टाफ (लिपिक व चौकीदार) भ्रमण पर रहेंगे।

हर चार वर्ष बाद अध्यापकों के लिए जारी होती है यह राशि

शिक्षा विभाग द्वारा हर शिक्षक को 4 साल बाद घूमने-फिरने के लिए अतिरिक्त राशि जारी की जाती है।
विभाग की ओर से प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को वर्ष 2020 से 2023 के अंतर्गत शिक्षकों व फील्ड स्टाफ के लिए एलटीसी बजट जारी किया है। साथ यह भी हिदायत जारी की है कि एलटीसी बजट को इसी वर्ष के अंत तक खर्च करना अनिवार्य है। इसके साथ ही फील्ड कर्मियों के लिए अलग से एलटीसी का बजट जारी किया गया है। प्रत्येक जिले को पांच-पांच लाख रुपए की राशि जारी की है।

पहली जून से शुरू होंगी गर्मियों की छुटि्टयां

बता दें कि प्रदेश में गर्मियों की छुटि्टयां पहली जून से शुरू होंगी। गर्मियों की छुटि्टयों से पहले एलटीसी जारी होने से शिक्षकों ने परिवार सहित सैर-सपाटे पर निकलने का कार्यक्रम तैयार कर लिया है। ज्यादातर शिक्षक ठंडे स्थानों को तवज्जो रहे हैं, इनमें शिमला, देहरादून, जम्मू-कश्मीर, लेह-लद्दाख सहित अन्य स्थान शामिल हैं। इसके साथ ही कुछ शिक्षक धार्मिक यात्रा की योजना तैयार कर रहे हैं, इनमें माता वैष्णो देवी, उज्जैन, रामेश्वरम, हरिद्वार, प्रयागराज, अयोध्या व वृंदावन सहित ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों का चयन कर रहे हैं। वहीं कुछेक शिक्षक हरियाणा के आसपास जिलों सहित साथ लगते राज्यों में प्राचीन और ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण की योजना तैयार कर रहे हैं।

जिलेवार जारी गई राशि का ब्योरा

जिला                                राशि 
  • हिसार                          6.60 करोड़
  • सोनीपत                        5.25 करोड़
  • भिवानी                         4.89 करोड़
  • जींद                            4.86 करोड़
  • करनाल                        4.63 करोड़
  • गुरुग्राम                        4.39 करोड़
  • रोहतक                        3.95 करोड़
  • सिरसा                         3.87 करोड़
  • झज्जर                          3.83 करोड़
  • कैथल                          3.71 करोड़
  • रेवाड़ी                         3.69 करोड़
  • कुरुक्षेत्र                        3.55 करोड़
  • नारनौल                       3.54 करोड़
  • पानीपत                       3.29 करोड़
  • अंबाला                        3.37 करोड़
  • फतेहाबाद                     3.32 करोड़
  • फरीदाबाद                    3.12 करोड़
  • यमुनानगर                     2.81 करोड़
  • चरखी-दादरी                  2.33 करोड़
  • पलवल                        2.27 करोड़
  • पंचकूला                      2.18 करोड़
  • मेवात                         1.98 करोड़

यह भी पढ़ें : Devsar Dham Bhiwani : करीब 800 साल पुराना है भिवानी के देवसर धाम का इतिहास

यह भी पढ़ें : Akshay Vat Tree kurukshetra : महाभारत युद्ध का आज भी साक्षी है ज्योतिसर का अक्षय वट वृक्ष

यह भी पढ़ें : Bhadrakali Shaktipeeth Temple : जानें क्या है कुरुक्षेत्र के श्रीदेवी कूप भद्रकाली मंदिर का इतिहास

यह भी पढ़ें : kartikeya Temple Pehowa : आखिर क्यों हैं कार्तिकेय के इस मंदिर में महिलाओं का प्रवेश वर्जित

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Sonipat News : उम्र छोटी और कारनामे बड़े…, जानिए इतने वर्ल्ड रिकार्ड कर लिए अपने नाम

किक बॉक्सिंग में 3 मिनट में 1105 पंचिंग मार कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड India News…

10 mins ago

Faridabad Hospital: फरीदाबाद में डॉक्टरों की लापरवाही, इलाज ना मिलने के कारण मरीज ने स्ट्रेचर पर तोड़ा दम

हरियाणा के फरीदाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपको भावुक और परेशान…

27 mins ago

Baba Siddique Murder Case : हरियाणा के एक और आरोपी का नाम जुड़ा, … यह लगा बड़ा आरोप, अरेस्ट

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Baba Siddique Murder Case : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड ने पूरे…

32 mins ago

Mahipal Dhanda: स्कूलों में कैसे तय होगा नया पाठ्यक्रम? शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बताया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahipal Dhanda: नए आयुक्त हुए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने…

47 mins ago